{"_id":"618ea12bed92496506729a88","slug":"cremation-on-complaint-of-rigging-in-railways-drm-office-posters-put-up-at-intersections","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : रेलवे में धांधली की शिकायत पर शवयात्रा, डीआरएम आफिस, चौराहों पर लगाए पोस्टर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : रेलवे में धांधली की शिकायत पर शवयात्रा, डीआरएम आफिस, चौराहों पर लगाए पोस्टर
Fri, 12 Nov 2021 10:45 PM IST
विनोद सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 12 Nov 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
Prayagraj News : डीआरएम दफ्तर पर लगाया गया पोस्टर।
- फोटो : प्रयागराज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, केंद्रीय रेल विद्युतीकरण संगठन कार्यालय, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कार्यालय के बाहर एवं शहर के कई अन्य चौराहों पर कुछ लोगों ने पोस्टर लगाकर मंगलवार 16 नवंबर को भ्रष्ट अफसरों की शव यात्रा और पुतला दहन का एलान कर दिया। तमाम जगह पोस्टर लगे होने की खबर मिलने के बाद रेल महकमे में हड़कंप मच गया। बाद में डीआरएम ऑफिस की दीवार पर लगाए गए पोस्टरों को हटवाया गया।
पोस्टर में राष्ट्र रक्षक समूह लिखा होने के साथ उसमें दो मोबाइल नंबरों का भी उल्लेख था। इसमें लिखा गया कि अमृत महोत्सव का महाअभियान प्रारंभ। रेल प्रशासन का गंदा खेल जिससे मोदी हो जाएं फेल। पोस्टर लगाने पहुंचे युवकों ने नारेबाजी भी की।
इसके माध्यम से 16 नवंबर को आंदोलन और शव यात्रा निकाले जाने की बात कही गई है। बताया जा रहा है कि यह मामला रेलवे के एक पुराने टेंडर से जुड़ा हुआ है। एक ठेकेदार को तब टेंडर नहीं दिया गया था। इसके बाद संबंधित ठेकेदार ने धांधली का आरोप लगाते हुए दो वर्ष पहले भी डीआरएम ऑफिस में पोस्टर आदि लगाए थे।