फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Crane accidents increased over the first train down Ltifi

क्रेन हादसे ने पहले से ज्यादा बढ़ा दी ट्रेनों की लेट लतीफी

Sat, 25 Jun 2016 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 25 Jun 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
Crane accidents increased over the first train down Ltifi
ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
इलाहाबाद-मुगलसराय रेलखंड पर बृहस्पतिवार की दोपहर रेलवे ट्रैक पर रोड क्रेन गिरने के बाद संबंधित रूट पर चलने वाली ट्रेनों का संचालन अब तक सामान्य नहीं हो सका है। रेलवे ने बीती रात भले ही अप और डाउन ट्रैक ट्रेन संचालन के लिए खोल दिया हो, लेकिन इस रूट पर चलने वाली तमाम ट्रेनें घंटों विलंबित हो गई हैं। ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्रियों को खूब परेशानी हुई। 
विज्ञापन


इलाहाबाद-मुगलसराय रेल खंड पर ट्रेनों की लेटलतीफी कोई नई बात नहीं है, लेकिन बृहस्पतिवार को हुए हादसे की वजह से शुक्रवार को इस रूट पर चलने वाली ट्रेनों को और लेट कर दिया। बता दें कि जिगना-गैपुरा रेलवे स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक पर रोड क्रेन गिर जाने की वजह से बृहस्पतिवार की सुबह 11.17 बजे से रात 11.05 बजे तक इलाहाबाद-मुगलसराय के बीच रेल संचालन ठप हो गया था। इस दौरान जहां तीन पैसेंजर ट्रेनें निरस्त कर दी गईं तो कई तो बदले हुए रूट से चलाया गया। रात अप और डाउन ट्रैक को खोल दिए जाने के बाद इस रेलखंड पर ट्रेनों का मूवमेंट काफी हो गया। 12 घंटे तक अप और डाउन लाइन बाधित होने की वजह से संबंधित रूट पर चलने वाली ट्रेनें घंटों विलंबित हो गई। शुक्रवार को भी इलाहाबाद आने वाली कई ट्रेनें घंटों विलंब से यहां पहुंची।
विज्ञापन


इस दौरान 12942 पारसनाथ एक्सप्रेस, 18101 मुरी एक्सप्रेस, 14056 ब्रह्मपुत्र मेल, 12502 पूर्वोत्तर संपर्क क्रांति, 12505 एनई एक्सप्रेस, 15483 महानंदा एक्सप्रेस, 14164 संगम एक्सप्रेस, 12311 कालका मेल, 13131 कोलकाता एक्सप्रेस, 12987 सियालदाह-अजमेर एक्सप्रेस आदि ट्रेनें दो से नौ घंटे तक विलंबित रहीं। ट्रेनों की लेट लतीफी के चलते शुक्रवार को काफी यात्रियों ने अपने टिकट भी निरस्त कराए। ट्रेनों के आगमन, प्रस्थान की जानकारी के लिए जंक्शन स्थित पूछताछ काउंटर पर भी यात्रियों की दिन भर लंबी लाइन लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed