Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Cracks appear on the road within a year questions raised about quality

Prayagraj News: सालभर में सड़क में आई दरारें, गुणवत्ता पर सवाल

Mon, 23 Nov 2026 02:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Mon, 23 Nov 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Cracks appear on the road within a year questions raised about quality
करनाईपुर क्षेत्र के सधवापुर करनाईपुर संपर्क मार्ग में आई दरार। संवाद
बहरिया क्षेत्र के सधवापुर नहर से करनाईपुर जाने वाले संपर्क मार्ग पर निर्माण के एक साल बाद ही दरारें पड़ गई हैं। करीब 500 मीटर तक सड़क की सतह फटने से उसकी गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठ गए हैं।
विज्ञापन

क्षतिग्रस्त सड़क से राहगीरों और वाहन चालकों के लिए आवागमन जोखिम भरा हो गया है। इस मार्ग से प्रतिदिन भारी वाहनों का आवागमन होता है। ग्रामीणों का कहना है कि रात के अंधेरे में दरारें दिखाई नहीं देतीं, जिससे दोपहिया वाहन चालकों के दुर्घटनाग्रस्त होने का खतरा है।
विज्ञापन

ग्रामीण संजीव कुमार, शिव शंकर गुप्ता, प्रेम सागर और विकास निगम समेत अन्य ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से सड़क की गुणवत्ता जांचने और मरम्मत कराने की मांग की है। उन्होंने बड़े हादसों से बचने के लिए समय पर कार्रवाई की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी के जेई सुमित कुमार सिंह ने बताया कि इस संपर्क मार्ग से ज्यादातर ओवरलोड वाहन गुजरते हैं। सड़क नहर के किनारे बनाई गई है जिसके कारण सड़क में दरारें आई हैं। फिर भी जांच करवाकर संपर्क मार्ग को दुरुस्त कराया जाएगा। संवाद

आनापुर में एक साल से अधूरी सड़क
विद्यार्थी पब्लिक स्कूल से छोटा पठान का पूरा गांव को जोड़ने वाली करीब एक किलोमीटर सड़क का निर्माण कार्य एक साल से अधूरा पड़ा है। लोक निर्माण विभाग ने काम शुरू कराया था, पर ठेकेदार ने सिर्फ गिट्टी डालकर समतलीकरण के बाद रोक दिया। ग्रामीण दीपक मिश्र और मंजर ने बताया कि गिट्टी बिखरी होने से आवागमन में परेशानी होती है। दोपहिया वाहन चालक फिसलते हैं और छात्र-छात्राओं को भी कठिनाई होती है। अवर अभियंता से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका फोन नहीं उठाया।

करनाईपुर क्षेत्र के सधवापुर करनाईपुर संपर्क मार्ग में आई दरार। संवाद

करनाईपुर क्षेत्र के सधवापुर करनाईपुर संपर्क मार्ग में आई दरार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed