फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Covishield vaccine stock runs out, people who reached centres to get booster doses returned

Prayagraj : कोविशील्ड वैक्सीन का भंडार खत्म, बूस्टर डोज लेने के लिए केंद्रों पर पहुंचे लोगों को किया गया वापस

Wed, 16 Nov 2022 06:12 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 16 Nov 2022 06:12 AM IST
सार

कोविड प्रतिरक्षीकरण अभियान से जुड़े स्वास्थ्य विभाग के अफसरों की मानें तो 30 सितंबर तक बूस्टर डोज लगवाने की तिथि तय की गई थी। इस अवधि के बाद तक जो बची हुई डोज थी, वह लगवा दी गई।

विज्ञापन
Covishield vaccine stock runs out, people who reached centres to get booster doses returned
कोविशील्ड - फोटो : twitter@serum institute

विस्तार

जिले में मंगलवार को कोविशील्ड वैक्सीन की डोज खत्म हो गई। कुछ  केंद्रों पर बची वैक्सीन एक-एक कर लगाई जा रही थी, लेकिन अब वह भी नहीं रह गई। इसके साथ ही बच्चों को दी जाने वाली कार्वेवैक्स की भी डोज खत्म हो गई है। मांग भेजे जाने के बावजूद अभी तक शासन की ओर से न कोई सूचना आई है न ही कोई खेप। इससे अब टीकाकरण केंद्रों को समेटने की तैयारी कर ली गई है। 
विज्ञापन



कोरोना संक्रमण के रक्षात्मक उपायों के तौर पर बूस्टर डोज अभी तक सिर्फ 50 प्रतिशत लोगों को ही लगाई जा सकी है। इसके लिए व्यापक प्रचार-प्रसार के साथ चार वैक्सीनेशन केंद्रों पर बूस्टर डोज लगाई जा रही है। इस बीच मंगलवार को कोविशील्ड वैक्सीन पूरी तरह खत्म हो गई। कोविशील्ड वैक्सीन खत्म होने की वजह से मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज समेत अन्य टीकाकरण केंद्रों पर डोज लेने के लिए पहुंचे लोगों को वापस होना पड़ा।
विज्ञापन



कोविड प्रतिरक्षीकरण अभियान से जुड़े स्वास्थ्य विभाग के अफसरों की मानें तो 30 सितंबर तक बूस्टर डोज लगवाने की तिथि तय की गई थी। इस अवधि के बाद तक जो बची हुई डोज थी, वह लगवा दी गई। अब वैक्सीन पूरी तरह खत्म होने की वजह से केंद्रों से लोगों को वापस करना पड़ रहा है। शासन की ओर से बूस्टर डोज लगवाने के लिए न तो अवधि बढ़ाई जा रही है और न तो वैक्सीन की खेप ही भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन





 

इसके साथ ही 12 से 14 वर्ष तक के बच्चों को दी जाने वाली कार्वेवैक्स वैक्सीन की भी डोज खत्म हो गई है। इससे बच्चों का टीकाकरण भी ठप पड़ गया है। हालांकि पिछले माह को-वैक्सीन की 10 हजार जो डोज आई थी, वह अभी बची हुई है। लेकिन , ज्यादातार लोगों को कोविशील्ड लगी है। ऐसे में कोविलशील्ड खत्म होने से बूस्टर डोज नहीं लग पा रही है। इसके साथ ही मेडिकल कॉलेज,टीबी सप्रू अस्पताल, जिला महिला चिकित्सालय और आईएसआई अस्पताल नैनी में संचालित किए जा रहे वैक्सीनेशन केंद्रों को बंद करने की तैयारी कर ली गई है। वैक्सीन न होने से इन केंद्रों पर तैनात टीकाकरण कर्मियों को वापस बुला लिया जाएगा।


30 सितंबर तक बूस्टर डोज लगाने की तिथि निर्धारित थी। इस तिथि को बढ़ाया नहीं गया है। साथ ही कोविशील्ड की डोज खत्म हो चुकी है। बच्चों की भी खुराक नहीं है। ऐसे में नई खेप न आने तक वैक्सीनेशन को लेकर दिक्कतें हो सकती हैं। ऐसे में निजी केंद्रों पर बूस्टर डोज ली जा सकती है। - डॉ. नानक शरण, मुख्य चिकित्साधिकारी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed