{"_id":"5fc66fb18ebc3e9b78184011","slug":"covid-s-influence-in-mlc-elections-too-only-37-59-percent-polling","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमएलसी चुनाव में भी कोविड का असर, मात्र 37.59 फीसदी मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमएलसी चुनाव में भी कोविड का असर, मात्र 37.59 फीसदी मतदान
Tue, 01 Dec 2020 10:00 PM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 01 Dec 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
विधान परिषद चुनाव 2020
- फोटो : prayagraj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन के लिए मंगलवार को हुए मतदान पर भी कोविड संक्रमण का असर दिखा। अनुकूल मौसम के बावजूद पढ़े लिखे मतदाता वोट डालने के लिए नहीं निकले और ज्यादातर बूथों पर सन्नाटा पसरा रहा। इसका नतीजा रहा कि मात्र 37.59 प्रतिशत ही मतदान हुआ। सपा प्रत्याशी ने बहादुरपुर ब्लाक बूथ पर एक उम्मीदवार के पक्ष में प्रचार किए जाने की शिकायत की है। इसे छोड़ दें तो मतदान के दौरान कहीं से किसी तरह की शिकायत नहीं है।
विज्ञापन
सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद मत पेटियां रात में ही झांसी के लिए रवाना कर दी गईं, जहां तीन दिसंबर को वोटों की गिनती होगी।
पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान सुबह आठ से शाम पांच के बीच हुआ। सभी दलों और प्रत्याशियों ने पूरी ताकत झोंकते हुए इस बार का चुनाव विधानसभा की तर्ज पर लड़ा। सभी दलों के शीर्ष नेता प्रचार में उतारे गए थे। ऐसे में इस बार पूर्व की तुलना में मतदान प्रतिशत में बढ़ोतरी की उम्मीद की जा रही थी लेकिन नेताओं की अपील पर कोविड संक्रमण का डर हावी रहा।
विज्ञापन
पिछले चुनाव में निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत सभी 10 जिलों में करीब 42 प्रतिशत मतदान हुआ था लेकिन इस बार प्रयागराज में वोटिंग उसके करीब भी नहीं पहुंच पाई। दोपहर में कुछ देर के लिए बूथों पर मतदाताओं के पहुंचने का क्रम तेज हुआ लेकिन लंबी कतार कहीं नहीं दिखी। उप निर्वाचन अधिकारी एडीएम प्रशासन विजय शंकर दुबे ने बताया कि चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। कहीं से गड़बड़ी की शिकायत नहीं है।
विज्ञापन