फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   covered with greenery, 73 lakh saplings will be planted, campaign will start from next month.

Prayagraj : संगमनगरी में छाएगी हरियाली, रोपे में जाएंगे 73 लाख पाैधे, अगले माह से शुरू होगा अभियान

Mon, 24 Jun 2024 11:17 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 24 Jun 2024 11:17 AM IST
सार

प्रयागराज को हरा भरा बनाने और हरित पट्टियों का सघन विकास करने के लिए इस बार व्यापक कार्य योजना बनाई गई है। इसके लिए विभागवार पौधे रोपने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। वन विभाग 22 लाख पौधे लगाएगा।

विज्ञापन
covered with greenery, 73 lakh saplings will be planted, campaign will start from next month.
पौधरोपण अभियान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संगमनगरी को हरित प्रदेश के रूप में विकसित करने के लिहाज से पूरे शहर में पाैधरोपण का लक्ष्य तय कर लिया गया है। इस बार 73. 15 लाख से अधिक पौधे लगाए जाएंगे। शहर के हर कोने में अगले महीने से बड़े पैमाने पर पाैधों को रोपने की शुरुआत होगी। इसे लेकर सरकारी विभागों की ओर से तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं।

विज्ञापन

 

प्रयागराज को हरा भरा बनाने और हरित पट्टियों का सघन विकास करने के लिए इस बार व्यापक कार्य योजना बनाई गई है। इसके लिए विभागवार पौधे रोपने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। वन विभाग 22 लाख पौधे लगाएगा। इसके अलावा पंचायती राज, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण, कृषि विभाग, उद्यान विभाग, शिक्षा विभाग के अलावा सामाजिक संस्थाओं और क्लबों को भी इस मुहिम से जोड़ा जाएगा।

विज्ञापन


ग्राम पंचायतों में भी पौधे लगाने का लक्ष्य तय किया गया है। विकास परियोजनाओं को साकार करने के लिए जिले में बड़ी संख्या में पेड़ काटे गए हैं। इसकी भरपाई के लिए भी पौधरोपण की मुहिम चलाने का निर्णय लिया गया है। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में इस पहल को मील का पत्थर माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

किस विभाग को कितना लक्ष्य:

वन विभाग- 2. 45 लाख

ग्राम्य विकास विभाग- 29. 87 लाख

कृषि विभाग- 5. 9 लाख

उद्यान विभाग- 3. 69लाख


हरित कुंभ के रूप में शहर में साकार होगा पौधरोपण

पिछले वर्ष शहर में 71.92 लाख, 852 पौधे लगाए गए थे। इसमें 68. 33लाख पौधे अभी भी सही अवस्था में हैं। कुल मिलाकर 95 प्रतिशत पाैधे अभी भी हरे-भरे हैं। अफसरों का कहना है कि इस साल महाकुंभ को हरित कुंभ के रूप में बसाने की योजना है। इससे पहले शहर के हर कोने-कोने में हरियाली देखने को मिलेगी।

इस बार पौधरोपण का लक्ष्य तय कर लिया गया है। इसके लिए विभागवार लक्ष्य आवंटित किया गया है। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में इस पौधरोपण अभियान को मील का पत्थर माना जाएगा। -संगीता, सहायक वनाधिकारी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed