{"_id":"605776a44906530ab209bb00","slug":"cousin-of-his-party-s-mla-in-pratapgarh-shooting-killing","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रतापगढ़ : सदर विधायक के रिश्तेदार की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतापगढ़ : सदर विधायक के रिश्तेदार की गोली मारकर हत्या
Mon, 22 Mar 2021 12:29 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 22 Mar 2021 12:29 AM IST
विज्ञापन
हत्या
- फोटो : DEMO Pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के पूरे ईश्वरनाथ में रविवार रात बाइक सवार दो बदमाशों ने सदर विधायक राजकुमार पाल के रिश्तेदार रामपाल (45) की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई। वारदात के वक्त रामपाल के साथ रहा युवक फरार बताया गया है। हत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
नगर कोतवाली के पूरे ईश्वरनाथ में सदर विधायक राजकुमार पाल का आवास है। उनके घर के बगल में ही चचेरे चाचा रामपाल का भी परिवार रहता है। रामपाल राजगीर का काम करते थे। रविवार रात करीब सवा आठ बजे वह बाइक से घर जा रहे थे। उनके साथ गांव का एक युवक भी था। विधायक के घर से कुछ आगे बढ़ने पर पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने रास्ता पूछने के बहाने उन्हें रोक लिया। इस दौरान बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने पिस्टल निकालकर उनके सिर में गोली मार दी।
विज्ञापन
कत्ल
इससे रामपाल बाइक समेत गिर पड़े। पीछे बैठा युवक भाग निकला। फायर की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े, लेकिन तब तक हत्यारोपी शहर की ओर भाग निकले। विधायक के रिश्तेदार की हत्या की खबर मिलने पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटनास्थल से एक खोखा और शराब की बोतल मिली है। खबर पाकर विधायक राजकुमार पाल भी अस्पताल पहुंचे। सीओ सिटी अभय पांडेय ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। रामपाल के साथ बाइक पर रहे युवक को भी ढूंढा जा रहा है।