फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Cousin of his party S MLA in Pratapgarh shooting killing

प्रतापगढ़ : सदर विधायक के रिश्तेदार की गोली मारकर हत्या

Mon, 22 Mar 2021 12:29 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 22 Mar 2021 12:29 AM IST
विज्ञापन
Cousin of his party S MLA in Pratapgarh shooting killing
हत्या - फोटो : DEMO Pics

शहर के पूरे ईश्वरनाथ में रविवार रात बाइक सवार दो बदमाशों ने सदर विधायक राजकुमार पाल के रिश्तेदार रामपाल (45)  की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई। वारदात के वक्त रामपाल के साथ रहा युवक फरार बताया गया है। हत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।

विज्ञापन


नगर कोतवाली के पूरे ईश्वरनाथ में सदर विधायक राजकुमार पाल का आवास है। उनके घर के बगल में ही चचेरे चाचा रामपाल का भी परिवार रहता है। रामपाल राजगीर का काम करते थे। रविवार रात करीब सवा आठ बजे वह बाइक से घर जा रहे थे। उनके साथ गांव का एक युवक भी था। विधायक के घर से कुछ आगे बढ़ने पर पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने रास्ता पूछने के बहाने उन्हें रोक लिया। इस दौरान बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने पिस्टल निकालकर उनके सिर में गोली मार दी।

विज्ञापन

Cousin of his party S MLA in Pratapgarh shooting killing
कत्ल
इससे रामपाल बाइक समेत गिर पड़े। पीछे बैठा युवक भाग निकला। फायर की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े, लेकिन तब तक हत्यारोपी शहर की ओर भाग निकले। विधायक के रिश्तेदार की हत्या की खबर मिलने पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटनास्थल से एक खोखा और शराब की बोतल मिली है। खबर पाकर विधायक राजकुमार पाल भी अस्पताल पहुंचे। सीओ सिटी अभय पांडेय ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। रामपाल के साथ बाइक पर रहे युवक को भी ढूंढा जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed