{"_id":"621910670850ff6420116e8b","slug":"court-strict-warning-to-bara-co-vimal-kishore-again-punitive-action-will-be-taken-on-negligence","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यायालय सख्त : बारा सीओ विमल किशोर को चेतावनी, दोबारा लापरवाही पर होगी दंडात्मक कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्यायालय सख्त : बारा सीओ विमल किशोर को चेतावनी, दोबारा लापरवाही पर होगी दंडात्मक कार्रवाई
Fri, 25 Feb 2022 10:52 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 25 Feb 2022 10:52 PM IST
सार
सीओ अदालत के आदेश पर शुक्रवार को कोर्ट में पेश हुए थे। वह थाना के अंतर्गत अतरसुइया में 12 जनवरी 2022 को युवती की हत्या के मामले में विवेचक हैं। अदालत ने पिछली सुनवाई में उन्हें अदालत के समक्ष पेश होकर विवेचना रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए आदेशित किया था।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बारा थाने में युवती की हत्या के मामले में आरोपियों की ओर से दाखिल अग्रिम जमानत अर्जी को खारिज करते हुए जिला न्यायाधीश ने सीओ बारा की लापरवाही पर चेतावनी दी है। सीओ विमल किशोर मिश्र को कहा है कि भविष्य में उनके द्वारा मामलों में लापरवाही और उपेक्षा की पुनरावृत्ति की गई तो विधि के अनुसार कठोर दंडात्मक आदेश पारित किया जाएगा। यह आदेश जिला न्यायाधीश नलिन कुमार श्रीवास्तव ने शासकीय अधिवक्ता फौजदारी गुलाब चंद्र अग्रहरि को सुनकर दिया है।
विज्ञापन
सीओ अदालत के आदेश पर शुक्रवार को कोर्ट में पेश हुए थे। वह थाना के अंतर्गत अतरसुइया में 12 जनवरी 2022 को युवती की हत्या के मामले में विवेचक हैं। अदालत ने पिछली सुनवाई में उन्हें अदालत के समक्ष पेश होकर विवेचना रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए आदेशित किया था।
विज्ञापन
सीओ ने शुक्रवार को मामले में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया कि जितने भी पर्चे काटे गए थे। वे पिछली तारीखों पर भेजे गए थे और चुनाव ड्यूटी के कारण पूर्व तिथि में भी समस्त पर्चें भेजे गए थे किंतु थाना दूर होने के कारण पैरोकार समय से नहीं पहुंच सका था।
विज्ञापन
अदालत ने कहा कि सीओ की यह आख्या संतोषजनक नहीं है। क्योंकि, अग्रिम जमानत अर्जी पर सुनवाई केसमय उनके द्वारा केवल 17 जनवरी 2022 तक की केस डायरी ही भेजी गई थी। अदालत ने इस पर उन्हें चेतावनी जारी किया। अदालत ने कहा कि आदेश की प्रति थाने की जीडी में अंकित कर जीडी की प्रति 28 फरवरी तक अदालत केसमक्ष प्रस्तुत करें।