{"_id":"5cd1dbddbdec22070c08fb7b","slug":"court-rejected-punishment-of-murder-of-own-father","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता की हत्या के आरोपी बेटे की सजा माफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता की हत्या के आरोपी बेटे की सजा माफ
Wed, 08 May 2019 12:56 AM IST
विनोद सिंह
Prayagraj
Prayagraj
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 08 May 2019 12:56 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद हाईकोर्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईकोर्ट ने पिता की हत्या करने के आरोपी बेटे को सुनाई गई दस वर्ष के कारावास और जुर्माने की सजा रद्द कर दी है। आदेश दिया है कि वह यदि किसी अन्य मुकदमे में वांछित नहीं है तो उसे जेल से रिहा कर दिया जाए। आदेश सुनाते हुए कोर्ट ने कहा कि आरोपी के खिलाफ सजा देने योग्य पर्याप्त साक्ष्य नहीं हैं।
विज्ञापन
फिरोजाबाद के टुंडला सुरमावाली गली निवासी कौशल की जेल अपील पर न्यायमूर्ति घंडीकोटा श्रीदेवी ने यह आदेश दिया। मामले के अनुसार अभियुक्त कौशल अपने पिता जगदीश के साथ रहता था। तीन नवंबर 2010 को पिता पुत्र के बीच विवाद हुआ। अगले दिन सुबह देर तक उनके घर का दरवाजा नहीं खुला तो पड़ोसियों ने झांक कर देखा। जगदीश बिस्तर पर मृत पड़ा था। उसके सिर पर हथौडे़ से प्रहार किया गया था। मानसिक रूप से बीमार कौशल उसके बगल में सोया था। पुलिस ने उसे हत्या का दोषी मानते हुए आरोपपत्र दाखिल किया था। अदालत ने उसे मानव वध का दोषी करार देते हुए सजा सुनाई थी। कोर्ट ने कहा कि परिस्थितिजन्य साक्ष्य इतने मजबूत नहीं है कि आरोपी को ही दोषी माना जाए।
विज्ञापन