फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   court order to file fraud case with woman.

महिला से धोखाधड़ी में मुकदमा दर्ज करने का आदेश

Wed, 08 May 2019 12:52 AM IST
Prayagraj Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 08 May 2019 12:52 AM IST
विज्ञापन
court order to file fraud case with woman.
Decision of court - फोटो : amar ujala
महिला के साथ धोखाधड़ी और मारपीट के मामले में कोर्ट ने श्याम लाल यादव और पांच अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विवेचना का आदेश थाना दारागंज को दिया है। यह आदेश स्पेशल सीजेएम सुनीता एस नागौर ने वादिनी के अधिवक्ता विकास गुप्ता को सुनकर दिया है। घटना नौ अगस्त 2018 की दारागंज थाने की है। वादिनी संगीता देवी ने श्याम लाल और अन्य पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए कोर्ट में अर्जी दी है। वादिनी का कहना है कि श्याम लाल आदि ब्याज और जबरन वसूली का धंधा करते हैं। अभियुक्तगण घर में घुस आए और वादिनी और उसके पति नीरज गुप्ता को मारा पीटा था। इसके पूर्व वादिनी से श्याम लाल ने सादे स्टांप पेपर पर धोखा देकर हस्ताक्षर करा लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed