{"_id":"66050ecc80cd8b000a0fa766","slug":"couple-dragged-into-car-and-beaten-demanded-extortion-of-rs-20-lakh-at-gunpoint-2024-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Crime News : दंपती को कार में खींचकर पीटा, तमंचा सटाकर 20 लाख रंगदारी मांगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Crime News : दंपती को कार में खींचकर पीटा, तमंचा सटाकर 20 लाख रंगदारी मांगी
Thu, 28 Mar 2024 12:01 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 28 Mar 2024 12:01 PM IST
सार
श्वेता शर्मा पत्नी मोनिस परवेज अंसारी गंगागंज करेली में रहती हैं और प्राइवेट काम करती हैं। उनका आरोप है कि उनके पति का नूरूल्लाह रोड स्थित भवन रणविजय सिंह और मोहम्मद आसिफ आदि ने धोखाधड़ी कर एग्रीमेंट करा लिया।
विज्ञापन
crime
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
करेली में घर लौट रही महिला व उसके पति को सरेआम कार में घसीटकर पीटा गया। मुकदमे में पैरवी न करने के साथ ही 20 लाख की रंगदारी न देने पर हत्या की धमकी दी गई। किसी तरह कार से कूदकर महिला ने शोर मचाया तो उसकी व उसके पति की जान बची। शिकायत पर करेली पुलिस ने चार नामजद समेत पांच पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
श्वेता शर्मा पत्नी मोनिस परवेज अंसारी गंगागंज करेली में रहती हैं और प्राइवेट काम करती हैं। उनका आरोप है कि उनके पति का नूरूल्लाह रोड स्थित भवन रणविजय सिंह और मोहम्मद आसिफ आदि ने धोखाधड़ी कर एग्रीमेंट करा लिया। इस पर उन्होंने पिछले साल केस दर्ज कराया था। इस मुकदमे की पैरवी वह करती हैं। इस मामले को लेकर विपक्षी हमेशा धमकी देते रहते हैं। इस बाबत पहले भी कई जगह प्रार्थना पत्र दिए गए हैं।
विज्ञापन
15 मार्च को वह पति के साथ घर जा रही थीं। रात लगभग 11.20 बजे मनोहर दास की बगिया में रणविजय सिंह, मोहम्मद आसिफ, जमाल टोपी, वसीम रसूलपुर और एक अज्ञात स्विफ्ट डिजायर कार में जबरिया घसीटकर गालीगलौज करने लगे। आरोप है कि मुकदमे की पैरवी बंद न करने पर पति समेत जान से मारने की धमकी दी। साथ ही तमंचा सटाकर 20 लाख रंगदारी मांगी।
विज्ञापन
महिला का कहना है कि डर कर उसने हाथ-पैर जोड़े। साथ ही गाड़ी की डाउन पेमेंट के लिए रखे 18 हजार रुपये आरोपियों को दे दिए और कहा कि वह मुकदमा वापस ले लेगी। इस पर भी आरोपी उसे छोड़ने को तैयार नहीं हुए तो वह गाड़ी से कूद गई। उसके चीखने चिल्लाने पर आरोपी उसके पति पर तमंचे की बट से हमलाकर भाग निकले। एसीपी करेली पुष्कर वर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है। जांच पड़ताल की जा रही है।