फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Couple dies in suspicious condition, young man had come to his in-laws' house with his wife to attend brother-in-law's wedding

संदिग्ध हालत में दंपती की मौत, साले की शादी में शामिल होने के लिए पत्नी के साथ ससुराल आया था युवक

Fri, 02 Jul 2021 11:07 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
Couple dies in suspicious condition, young man had come to his in-laws' house with his wife to attend brother-in-law's wedding
पूरेसेवकी गांव में ससुराल आए युवक व उसकी पत्नी की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। परिवारीजनों का कहना है कि सुबह दोनों को अचानक उल्टी-दस्त होने लगी। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

लालगंज कोतवाली के खरगपुर निवासी सोनू (32) की शादी कोहड़ौर थाना के पूरेसेवकी के रहने वाले अशर्फीलाल की बेटी पुष्पा (31) के साथ हुई थी। साले की शादी में शामिल होने के लिए सोनू पत्नी पुष्पा के साथ ससुराल आया था। बृहस्पतिवार रात खाना खाने के बाद दोनों सो गए। सुबह कमरे के अंदर दोनों अचेत मिले। इसकी जानकारी होने पर परिवारीजन उन्हें मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। इस पर परिजन शव लेकर घर लौट गए।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने लिखापढ़ी के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवारीजनों का कहना है कि सोनू के साले संदीप की 26 जून को शादी थी। इसके बाद से दोनों यहीं रुके थे। सुबह दोनों को उल्टी-दस्त होने लगी। सोनू की शादी लगभग सात वर्ष पहले पुष्पा के साथ हुई थी। उनका एक बेटा कार्तिक (2) व बेटी काजल (4) है। कोहड़ौर पुलिस ने बताया कि सोनू का भाई राजीव पटियाला में रहता है। उसे सूचना दे दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण साफ हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed