{"_id":"5d655cb18ebc3e93bf3ba3cf","slug":"counselling-starts-for-assistant-professor-recruitment-allahabad-news-ald253238161","type":"story","status":"publish","title_hn":"असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए काउंसलिंग शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए काउंसलिंग शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए काउंसलिंग शुरू
प्रयागराज। प्रदेश के अशासकीय महाविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए विज्ञापन संख्या 46 के तहत अतिरिक्त सूची के अभ्यर्थियों की ऑनलाइन काउंसलिंग मंगलवार से शुरू करा दी गई। इस बाबत उच्च शिक्षा निदेशालय की ओर से आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। अतिरिक्त सूची के अभ्यर्थियों को कॉलेज आवंटन के लिए दो सितंबर तक ऑनलाइन विकल्प भरने हैं। इसके बाद उन्हें ऑनलाइन नियुक्तिपत्र जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन संख्या 46 के तहत 25 विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के तकरीबन दो सौ पदों पर अतिरिक्त सूची (प्रतीक्षा सूची) की भर्ती की जानी है। यह प्रक्रिया दो साल से ठप पड़ी हुई थी। पिछले चार महीने से अभ्यर्थियों ने इस मुद्दे पर आंदोलन तेज कर दिया। मामला इलाहाबाद उच्च न्यायालय तक गया। अभ्यर्थी इस मुद्दे को लेकर उच्च शिक्षा निदेशालय में लगातार आंदोलन कर रहे थे। पिछले दिनों नई उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. वंदना शर्मा ने ज्वाइन किया तो अभ्यर्थियों ने उनसे भी मुलाकात की। उन्होंने 19 अगस्त तक काउंसलिंग की सूचना वेबसाइट पर जारी करने का आश्वासन दिया था, लेकिन पिछले कुछ दिनों से निदेशालय की वेबसाइट ठप पड़ी थी। वेबसाइट अब ठीक हो गई है और इसके साथ ही मंगलवार से ऑनलाइन काउंसलिंग भी शुरू करा दी गई है। अभ्यर्थियों को कॉलेज आवंटन के लिए वेबसाइट पर वरीयता क्रम को भरना है। अभ्यर्थियों की नियुक्ति के लिए कॉलेज का आवंटन, योग्यता क्रम, महाविद्यालयवार, विषयवार आरक्षण व्यवस्था एवं अधिमानता क्रम के अनुसार किया जाएगा।
चयनित अभ्यर्थियों द्वारा पूर्व में भरे गए महाविद्यालयों के वरीयताक्रम उनके द्वारा शेष वरीयता क्रम भरते समय वरीयता पेज पर दिखाई देंगे, लेकिन अभ्यर्थी उनमें कोई भी परिवर्तन नहीं कर सकेंगे। अभ्यर्थियों को अन्य महाविद्यालयों, जो उनके द्वारा पूर्व में नहीं भरे गए हैं, लेकिन विज्ञापित हैं, समस्त रिक्त पद अपने वरीयता क्रम में अनिवार्य रूप से भरने होंगे। अगर कोई अभ्यर्थी विज्ञापित रिक्त महाविद्यालय अपने महाविद्यालयीय वरीयता क्रम में नहीं भरता है तो उसके सभी वरीयता क्रम खत्म हो जाने पर उसे काउंसलिंग प्रक्रिया से बाहर कर दिया जाएगा और उन्हें किसी भी कॉलेज का आवंटन नहीं किया जाएगा।