फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   could not even give the name of the flyovover Thakur Roshan Singh

शहीद ठाकुर रोशन सिंह : माफ कीजिएगा ठाकुर साहब, आपने वतन के लिए जान दे दी थी, हम फ्लाईओवर का नाम भी न दे सके

Sat, 06 Aug 2022 08:03 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 06 Aug 2022 08:03 AM IST
सार

शहीद ठाकुर रोशन सिंह के नाम पर अलोपीबाग फ्लाईओवर के नामकरण पर पेंच फंस गया है। अब ठाकुर रोशन सिंह के नाम पर इस फ्लाईओवर को नहीं जाना जा सकेगा। देश भर में आजादी का अमृत महोत्सव मनाए जाने के दौर में काकोरी कांड के नायक की स्मृतियों को यादगार बनाने में यह रोड़ा एक कानून अड़चन के तहत आया है।

विज्ञापन
could not even give the name of the flyovover Thakur Roshan Singh
Prayagraj News : ठाकुर रोशन सिंह। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेले/वतन पे मरने वालों का बाकी यही निशां होगा...। वतन पर कुर्बान होने वाले शहीदों की चिताओं पर मेले लगाने की कसमें खाई जाती रही हैं। लेकिन, संगम के शहर में काकोरी कांड के नायक शहीद ठाकुर रोशन सिंह की स्मृतियों को संजोने का कैसा सिला दिया गया, इसे जान कर कोई भी हैरान रह जाएगा। 

विज्ञापन



शहीद ठाकुर रोशन सिंह के नाम पर अलोपीबाग फ्लाईओवर के नामकरण पर पेंच फंस गया है। अब ठाकुर रोशन सिंह के नाम पर इस फ्लाईओवर को नहीं जाना जा सकेगा। देश भर में आजादी का अमृत महोत्सव मनाए जाने के दौर में काकोरी कांड के नायक की स्मृतियों को यादगार बनाने में यह रोड़ा एक कानून अड़चन के तहत आया है। तहत नगर निगम प्रशासन ने अमर शहीद ठाकुर रोशन सिंह के नाम पर गीता निकेतन से जीटी रोड को जोड़ने वाले फ्लाईओवर का नामकरण करने का प्रस्ताव पारित किया था।

विज्ञापन

निर्माण के नौ साल बाद बीते मई महीने में गीता निकेतन से जीटी रोड को जोड़ने वाले फ्लाईओवर का नाम शहीद रोशन सिंह के नाम पर करने के लिए नगर निगम के सदन में ध्वनि मत से प्रस्ताव पारित किया गया था। नामकरण समिति की बैठक में फ्लाईओवर का नाम अमर शहीद रोशन सिंह के नाम पर रखे जाने की सहमति बनने के बाद सदन की बैठक में इस पर मुहर लगाई गई थी। इसके बाद अब इस प्रस्ताव को अमल में लाने पर पेंच फंस गया है।

हाईकोर्ट के एक आदेश का हवाला देते हुए कहा गया है कि किसी महापुरुष या शहीद के नाम पर अगर किसी शहर में एक स्थान पर स्मारक, प्रतिमा या कोई अन्य प्रतीक बनाया गया है, तो दूसरी जगह उसे नहीं लगाया जाना चाहिए। महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने शुक्रवार को इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि शहीद रोशन सिंह के नाम पर अलोपीबाग फ्लाईवर का नामकरण करने का प्रस्ताव उन्होंने परित किया था, लेकिन उस पर कानूनी अड़चन का रोड़ा आ गया है।


तर्क दिया गया है कि एसआरएन अस्पताल के गेट पर शहीद रोशन सिंह की प्रतिमा लगाई गई है। ऐसे में फ्लाईओवर उनके नाम पर नहीं किया जा सकता। उल्लेखनीय है काकोरी कांड में गिरफ्तारी के बाद शहीद रोशन सिंह को कभी मलाका जेल की काल कोठरी में रखा गया था। मलाका जेल तब जहां स्थित थी, वहीं अब स्वरूप रानी अस्पताल है।


शहीद ठाकुर रोशन सिंह के नाम पर अलोपीबाग फ्लाईओवर के नामकरण का प्रस्ताव अधर में लटक गया है। इस पर आपत्ति लगने के बाद उसे रोक दिया गया है। - अभिलाषा गुप्ता नंदी, महापौर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed