फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   corruption in covid test, lab technician and lab assistant terminated

कोविड जांच में फर्जीवाड़ा, लैब टेक्निशियन, लैब असिस्टेंट सेवा से बर्खास्त

Mon, 12 Oct 2020 02:18 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Mon, 12 Oct 2020 02:18 AM IST
विज्ञापन
corruption in covid test, lab technician and  lab assistant terminated
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
प्रयागराज। बिना सैंपल लिए कोविड जांच की फर्जी रिपोर्ट तैयार करने वाले एक लैब टेक्निशियन और लैब असिस्टेंट को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। सीएमओ ने दोनों की डीएम और एलटी की डिग्री रद्द करने की संस्तुति स्टेट काउंसिल से करते हुए पत्र भेजा है। आरोपियों के साथ कोविड मरीज से अभद्रता करने के मामले में मेडिकल अफसर डॉ. प्रवाह मिश्र को चेतावनी पत्र जारी किया गया है।
विज्ञापन


नोडल अधिकारी कोराना डॉ. ऋषि सहाय ने कोविड रिपोर्ट में गड़बड़ी का मामला पकड़ा था। उन्होंने जानकारी सीएमओ मेजर डॉ. जीएस बाजपेयी को दी तो उन्होंने मामले की जांच का जिम्मा जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. एके तिवारी को दिया। डॉ. तिवारी की रिपोर्ट में साबित हो गया कि एजी ऑफिस के असिस्टेंट ऑडिट अफसर समेत कई लोगों की कोविड रिपोर्ट बिना सैंपल लिए ही बना दी। इतना ही नहीं रिपोर्ट को अपलोड भी कर दिया।
विज्ञापन


सीएमओ मेजर डॉ. जीएस बाजपेयी के मुताबिक लैब टेक्निशियन अनिल कुमार और लैब असिस्टेंट बृजलाल सिंह को लापरवाही और मनमानी कर गड़बड़ी करने का दो षी पाया गया है। कोरोना संक्रमण काल में लोगों की जिंदगी और भावनाओं से खिलवाड़ का यह कृत्य कर्त्तव्य निष्ठा के प्रतिकूल आचरण का है। दोनों की सेवाओं को समाप्त कर डिग्री रद्द करने की संस्तुति की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed