फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   CoronaVirus: Benefit From Change Lifestyle In Infection

Prayagraj Crime News: मऊआइमा में दो सगी बहनों का अपहरण

Mon, 25 May 2020 12:16 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 25 May 2020 12:16 AM IST
विज्ञापन
CoronaVirus: Benefit From Change Lifestyle In Infection
अपहरण का प्रयास - फोटो : सांकेतिक चित्र
दो सगी बहनों का युवकों ने अपहरण कर लिया। सूचना पाकर हरकत में आईं पुलिस ने आरोपियों का पीछा किया तो वे दोनों किशोरियों को छोड़कर फरार हो गए। पुलिस किशोरियों को बरामद कर थाने ले आई। किशोरी के पिता की तहरीर पर दो नामजद और तीन अज्ञात के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


मऊआइमा मरखामऊ गांव निवासी एक व्यक्ति की 15 और 13 वर्ष की बेटी का पांच युवक अपहरण कर भागने लगे। इस पर दोनों बहनों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर ग्रामीणों ने आनन-फानन पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर एसआई रजनीकांत, कांस्टेबल आनंद सिंह, महिला कांस्टेबल सुमन विश्वकर्मा, शशि किरन अपहरणकर्ताओं के पीछे लग गए। पुलिस को देख दोनों आरोपी किशोरियों को छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन


पुलिस दोनों किशोरियों को बरामद कर थाने ले गई। किशोरियों के पिता ने थाने पहुंचकर दो नामजद और तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। पुलिस तहरीर के आधार पर सौरभ विश्वकर्मा, लाला यादव एवं तीन अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लिया। इसके बाद दोनों बहनों को बयान एवं मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि बयान व मेडिकल परीक्षण के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed