फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   coronas impact postponed mass marriage

कोरोना का असर, टला सामूहिक विवाह

Fri, 06 Mar 2020 11:36 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
coronas impact postponed mass marriage
श्रम विभाग की ओर से आयोजित होने वाले सामूहिक विवाह की तारीख एक बार फिर आगे बढ़ा दी गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर यह निर्णय लिया गया है। कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए सरकार ने भीड़ वाले आयोजन फिलहाल स्थगित करने का आदेश दिया है। इसके साथ लोगों से भी अपील की गई है कि ऐसे आयोजनों से बचें। सामूहिक विवाह की तारीख आगे बढ़ाने को भी इसी से जोड़कर देखा जा रहा है।
विज्ञापन

श्रम विभाग की ओर से 1111 जोड़ों की शादी का निर्णय लिया गया है। पात्रों का चयन हो चुका है। 16 फरवरी को परेड मैदान में सामूहिक विवाह की तारीख घोषित हो गई थी लेकिन इसमें मुख्यमंत्री ने भी शामिल होने की इच्छा जाहिर की है। इसके मद्देनजर 24 से 26 फरवरी के बीच शादी का प्रस्ताव रखा गया लेकिन 29 फरवरी को शहर में प्रधानमंत्री थे। इसलिए इसे फिर टाल दिया गया। इसके बाद विभाग की ओर से 12 या 13 फरवरी को सामूहिक विवाह का निर्णय लिया गया। शासन से 13 फरवरी को मुख्यमंत्री का समय मिलने की बात भी कही गई। इसे ध्यान में रखकर तैयारी शुरू कर दी गई लेकिन अब मुख्यमंत्री ने निर्देश जारी करके फिलहाल सामूहिक विवाह न कराने की अपेक्षा की है। इसके बाद सामूहिक विवाह का कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। उप श्रमायुक्त राकेश द्विवेदी ने बताया कि शासन के निर्देश पर सामूहिक विवाह का कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। शासन के निर्देश पर आगे की नई तारीख जल्द घोषित की जाएगी।
विज्ञापन

कोरोना वायरस : प्रशासन एलर्ट, खुला कंट्रोल रूम
कोरोना वायरस के खतरे को लेकर प्रशासन ने एलर्ट जारी कर रखा है। सीडीओ आशीष कुमार ने शुक्रवार को बैठक में कोरोना वायरस को लेकर जारी निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने जागरूकता अभियान तथा अन्य तैयारियों की समीक्षा भी की। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.आरएस ठाकुर एवं मोतीलाल नेहरू मेडिकल कालेज के प्रचार्य डॉ.एसपी सिंह ने बताया कि प्रशासन की तरफ से पूरी तैयारी कर ली गयी है। एंबुलेंस और विशेष वार्ड के अलावा अस्पतालों में रिजर्व सीटें रखी गई हैं। कंट्रोल रूम की भी स्थापना की गई है, जिसका नबर 0532-2640645 एवं 9415238998 है। बैठक में एडीएम वित्त एमके सिंह अदि अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed