{"_id":"61d887027fbbe967b10bbeac","slug":"corona-railways-prepares-to-run-oxygen-express","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना : रेलवे ने की ऑक्सीजन एक्सप्रेस चलाने की तैयारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना : रेलवे ने की ऑक्सीजन एक्सप्रेस चलाने की तैयारी
Sat, 08 Jan 2022 09:02 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 08 Jan 2022 09:02 AM IST
सार
कोरोना की दूसरी लहर के दौरान पिछले वर्ष सर्वाधिक ऑक्सीजन एक्सप्रेस ट्रेनें उत्तर मध्य रेलवे जोन से ही गुजरी थीं। उस दौरान एनसीआर जोन द्वारा ऑक्सीजन एक्सप्रेस प्राथमिकता के आधार पर चलाई गई।
विज्ञापन
ऑक्सीजन एक्सप्रेस
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना की तीसरी संभावित लहर को देखते हुए रेलवे ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। दूसरी लहर के दौरान ऑक्सीजन की कमी को दूर करने के लिए चली ऑक्सीजन एक्सप्रेस को इस बार जरूरत पड़ने पर दोबारा चलाने की योजना बनाई गई है। इस संबंध ने एनसीआर समेत तमाम जोनल रेलवे को रेलवे बोर्ड ने पत्र भेजकर जरूरत पड़ने पर ऑक्सीजन एक्सप्रेस के संचालन की तैयारी पूरी रखने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
कोरोना की दूसरी लहर के दौरान पिछले वर्ष सर्वाधिक ऑक्सीजन एक्सप्रेस ट्रेनें उत्तर मध्य रेलवे जोन से ही गुजरी थीं। उस दौरान एनसीआर जोन द्वारा ऑक्सीजन एक्सप्रेस प्राथमिकता के आधार पर चलाई गई। इस वजह से काफी लोगों की समय से ऑक्सीजन मिलने की वजह से जान बच गई। रेलवे द्वारा सभी ऑक्सीजन एक्सप्रेस ट्रेनों के निर्बाध संचालन के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया था।
विज्ञापन
अब देश भर मेें कोरोना की तीसरी लहर की संभावना को देखते हुए ऑक्सीजन की कमी न हो, इसके लिए रेलवे ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। प्रयागराज मंडल के डीआरएम मोहित चंद्रा का कहना है कि पिछले वर्ष ऑक्सीजन की समस्या आई थी। अगर इस बार भी कोई दिक्कत आती है तो निश्चित ही ऑक्सीजन एक्सप्रेस का संचालन बोर्ड के निर्देश पर किया जाएगा। हालांकि अब तमाम शहरों में ऑक्सीजन के प्लांट लग गए हैं। प्रयागराज के रेलवे अस्पताल में भी प्लांट लग गया है।
विज्ञापन