{"_id":"60a17a2b8ebc3e8dab49bb7f","slug":"corona-living-in-villages-18-822-corona-suspects-found-in-rural-areas","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांवों में पांव पसार रहा कोरोना, ग्रामीण इलाकों में मिले 18,822 कोरोना संदिग्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांवों में पांव पसार रहा कोरोना, ग्रामीण इलाकों में मिले 18,822 कोरोना संदिग्ध
Mon, 17 May 2021 01:31 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 17 May 2021 01:31 AM IST
सार
- स्वास्थ्य विभाग ने दस दिनों तक कराया सर्वे, 14 हजार ग्रामीणों की कराई गई कोरोना जांच
विज्ञापन
prayagraj news : Covid test
- फोटो : prayagraj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना की जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से पांच मई से ग्रामीण इलाकों का सर्वे कराया गया था। 10 दिनों तक चले सर्वे में कुल 18, 822 संदिग्ध मरीज मिले हैं। इतनी बड़ी संख्या में संदिग्ध मरीज मिलने पर स्वास्थ्य विभाग के होश उड़े हैं। विभाग मंगलवार से फिर से सर्वे का काम शुरू कराएगा, जिससे संदिग्ध मरीजों की पहचान हो सके।
ग्रामीण इलाकों में कोरोना का प्रकोप बढ़ने की वजह से स्वास्थ्य विभाग ने जिले की 4,262 अशाओं की टीम लगाकर एक लाख 40 हजार से अधिक घरों का सर्वे कराया। सर्वे पांच मई से शुरू होकर 15 मई तक चला। दस दिनों तक चले सर्वे में आशाओं ने 18 हजार, 822 कोरोना संदिग्ध मिले। सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक कुल संदिग्धों के मुकाबले तकरीबन 14 हजार लोगों की कोरोना की जांच कराई गई है।
इसमें से कितने लोग संक्रमित मिले। इसका अलग से ब्योरा नहीं दिया गया है। विभाग ने 18 हजार संदिग्धों में16 हजार लोगों को कोरोना की दवाएं मुहैया कराईं। विभाग के मुताबिक संदिग्ध मरीजों की लगातार मॉनीटरिंग की जा रही है। जरूरत पड़ने पर ऐसे लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। सर्वे की मॉनीटरिंग कर रहे एसीएमओ डॉ. बीएन सिंह ने बताया कि इतनी बड़ी संख्या में संदिग्ध मरीज पाए जाने की वजह से सर्वे का काम मंगलवार से दोबारा शुरू किया जाएगा।