ग्रामीण इलाकों में तेजी से फैल रहा कोरोना संक्रमण, पांच दिन में दो गुना मिले मरीज
- 1145 नए संक्रमित, 30 फीसदी ग्रामीण इलाकों से
- पांच दिन पहले तक केवल 15 फीसदी था आंकड़ा, 23 की हुई मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना का कहर अब शहर के मुकाबले ग्रामीण इलाकों में बढ़ता जा रहा है। शनिवार को 24 घंटे में मिले नए संक्रमितों में 30 फीसदी मरीज ग्रामीण इलाके में ही पाए गए। जबकि पांच दिन पहले यह अनुपात 85 और 15 फीसदी का था। कोरोना के नोडल ऑफिसर डॉ. ऋषि सहाय ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि शनिवार को 1145 नए संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही 23 लोगों की मौत हो गई है।
डॉ. सहाय ने बताया कि 23 दिनों के बाद संक्रमितों की संख्या 1150 के नीचे आई है। जबकि एक दिन पहले के मुकाबले यह 244 कम है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक शनिवार को कुल 13339 लोगों की कोरोना की जांच कराई गई है। इसमें से 1145 संक्रमित मिले हैं। इसके पहले आठ अप्रैल को एक दिन में 1129 संक्रमित मिले थे। उसके बाद कोरोना संक्रमितों की संख्या में तेजी से उछाल आया था जो लगातार दो हफ्ते तक जारी रहा। पिछले लॉकडाउन के दिनों से इसमें गिरावट आनी शुरू हुई जो अभी जारी है।
इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग की ओर से जांच की संख्या भी पहले के मुकाबले बढ़ा दी है। इससे संक्रमित जल्दी ट्रेस हो रहे हैं। एसीएमओ डॉ. सत्येंद्र राय ने बताया कि अप्रैल के पहले सप्ताह तक मोबाइल मेडिकल यूनिट की संख्या दो दर्जन के आसपास थी लेकिन 15 दिनों में इसमें छह गुना की बढ़ोत्तरी की गई है। अब तकरीबन 91 टीमें काम कर रही हैं। इनका काम संक्रमित मरीजों के इलाके में जाना और संपर्क में आने वालों की जांच करना है। इसी वजह से जांच की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई है।
1769 हुए संक्रमण मुक्त, 73 को हॉस्पिटल से मिली छुट्टी
शनिवार को मिलने वाले नए संक्रमितों के मुकाबले संक्रमण मुक्त होेने वालों की संख्या 624 अधिक रही। इसमें से 73 लोगों को स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय, बेली, रेलवे हॉस्पिटल सहित निजी अस्पतालों से छुट्टी दी गई है। जबकि 1696 को होम आइसोलेशन पूरा हुआ है। इससे होम आइसोलेशन पूरा करने वालों की कुल संख्या बढ़कर 49635 हो चुकी है। अस्पतालों से जिन संक्रमितों की रिपोर्ट निगेटिव आई, उनकी जगह पर दूसरे नए मरीजों को भर्ती किया गया।