फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   corona Guideline: Ration shops will open from seven in the morning to eight in the night

corona Guideline : सुबह सात से रात आठ बजे तक खुलेंगी राशन की दुकानें

Tue, 11 May 2021 12:38 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 11 May 2021 12:38 AM IST
सार

  • दुकानों पर बनी रहेगी राशन की उपलब्धता, नहीं रोके जाएंगे डिस्ट्रीब्यूटर्स
  • दुकानदारों-ग्राहकों को करना होगा कोविड प्रोटोकाल का करना होगा पालन, अन्यथा कटेगा चालान

विज्ञापन
corona Guideline: Ration shops will open from seven in the morning to eight in the night
prayagraj news : बाजार में उमड़ी भीड़। - फोटो : prayagraj

विस्तार

राशन की थोक एवं फुटकर की दुकानें सुबह सात से रात आठ बजे तक खुलेंगी। दुकानों पर राशन उपलब्धता बनी रहे इसके लिए डिस्ट्रीब्यूटर्स भी नहीं रोके जाएंगे। उन्हें सामान ले जाने की अनुमति होगी।
विज्ञापन


राशन तथा अन्य आवश्यक वस्तुओं की दुकानें खोले जाने को लेकर काफी भ्रम की स्थिति रही। लॉकडाउन के दौरान राशन तथा अन्य आवश्यक वस्तुओं की दुकानें खोले जाने की अनुमति है। इसके विपरीत पुलिस की ओर से दुकानें बंद कराने तथा चालान काटे जाने की लगातार शिकायतें रहीं। दिन में 11 बजे तक तो ज्यादातर दुकानें बंद करा दी जाती रहीं। इससे लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही थी। हालांकि अब प्रशासन ने स्थिति स्पष्ट करने के साथ दुकानें खोले जाने की अवधि निर्धारित कर दी है। एडीएम सिटी, एसपी क्राइम के साथ डिस्ट्रीब्यटर्स और थोक विक्रेताओं की सोमवार को हुई बैठक में राशन की उपलब्धता बनाए रखने पर चर्चा हुई।
विज्ञापन


एडीएम सिटी अशोक कुमार कनौजिया ने बताया कि सुबह सात से रात आठ बजे तक राशन की दुकानें खोले जाने का निर्णय लिया गया। इस दौरान दुकानदारों को कोविड प्रोटोकाल का पूरी तरह से पालन करना होगा। दुकानदार और ग्राहक बिना मास्क के पाए गए तो चालान किया जाएगा। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं होने पर भी चालन किया जाएगा। डिस्ट्रीब्यूटर्स भी राशन की उपलब्धता बनाए रखेंगे। कालाबाजारी की शिकायत पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। डिस्ट्रीब्यूटर्स एवं विक्रेताओं ने भी कोविड प्रोटोकाल के पालन का आश्वासन दिया। बैठक में नरेश कुंद्रा, कादिर, महेंद्र गोयल, मूसा खान, अरुण कुमार केसरवानी, लालू मित्तल, ओम प्रकाश अग्रहरि, सतीश चंद्र केशरवानी आदि  मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोविड संक्रमित मरीज के तीमारदार होटल में रह सकेंगे

सरकारी एवं निजी अस्पतालों में भर्ती कोविड संक्रमित मरीजों के तीमारदारों को अब अस्पताल के बाहर या सडक़ पर रात नहीं गुजारनी पड़ेगी। प्रतिदिन 600 रुपये चुकता कर होटल में रह सकेंगे। इसमें दोनों वक्त के खाना और नाश्ता खर्च भी शामिल है।

अस्पतालों में भर्ती कोविड संक्रमित मरीजों के तीमारदारों को कठिन दौर से गुजरना पड़ रहा है। अस्पताल में व्यवस्था नहीं होने की वजह उन्हें सडक़ पर ही रात गुजारनी पड़ती है। स्वरूपरानी अस्पताल परिसर में भी जमीन पर मच्छरदानी लगाकर लोग रात गुजारने के लिए मजबूर हैं। इस तरह की समस्या को लेकर बार-बार आवाज उठने के बाद प्रशासन ने अब पहल की है, जिससे कुछ राहत की उम्मीद है। एडीएम सिटी की अध्यक्षता में सोमवार को होटल व्यावसायियों की बैठक हुई। बैठक में 15 होटलों का चयन हुआ जहां तीमारदारों को रुकने की व्यवस्था होगी। एडीएम सिटी ने बताया कि 600 रुपये में एक कमरा मिलेगा, जिसमें अधिकतम दो लोग रुक सकेंगे। उन्हें दोनों वक्त खाना और सुबह का नाश्ता मिलोगा। खाने में चावल, दाल, सब्जी और राटी मिलेगी।

टीकाकरण केंद्रों पर धूप से लोग परेशान, बैठने तक के इंतजाम नहीं

टीका लगवाने के लिए पहुंचे लोगों को लंबा इंतजार तो करना ही पड़ रहा है, कई केंद्रों पर पानी और बैठने तक की व्यवस्था नहीं है। इस तीखी धूप और गर्मी में छांव की व्यवस्था नहीं होने से उनकी परेशानी और बढ़ गई है। प्रशासन के निरीक्षण में 12 में से मात्र चार केंद्रों पर बैठने और धून से बचाव की व्यवस्था मिली। यह स्थिति शहरी क्षेत्र के केंद्रों की है। ग्रामीण क्षेत्र के केंद्रों की स्थिति का अनुमान इसी से लगाया जा सकता है।

शहर में दारागंज प्राथमिम स्वास्थ्य केंद्र, एमडीआई अस्पताल, रेलवे अस्पताल, जिला महिला चिकित्सालय, मोतीलाल नेहरू मेडिकल कालेज, टीबी सप्रू चिकित्सालय, ईएसआई नैनी, टीबी हास्पिटल तेलियरगंज, मोतीलाल नेहरू मंडलीय चिकित्सालय, लाल बहादुर शास्त्री होम्योपैथिक मेडिकल कालेज फाफामऊ, एसआरएन अस्पताल एवं हाईकोर्ट डिस्पेंसरी में टीकाकरण किया जा रहा है। संबंधित क्षेत्र के मजिस्ट्रेटों ने सोमवार को केंद्रों का भ्रमण कर व्यवस्थाएं देखीं।

मजिस्टे्रट ने सभी केंद्रों पर पेयजल तथा कई अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराईं। सिटी मजिस्ट्रेट रजनीश मिश्रा ने बताया कि रेलवे अस्पताल, एमडीआई हॉस्पिटल, मोतीलाल नेहरू मंडलीय चिकित्सालय तथा लाल बहादुर शास्त्री होम्योपैथिक मेडिकल कालेज केंद्र पर धूप से बचने और बैठने के इंतजाम हैं। अन्य केंद्रों पर भी मंगलवार तक यह व्यवस्था सुनिश्चित कर ली जाएगी। उन्होंने बताया कि दो केंद्रों पर सोशल डिस्टेंसिंग के लिए गोले बनाए गए हैं। अन्य केंद्रों पर भी मंगलवार को इसकी व्यवस्था कर ली जाएगी।


दुग्ध विक्रेताओं की सूची जारी
शहर के अलग-अलग हिस्सों में दुग्ध की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए विक्रेताओं की सूची जारी की गई है। ये लोग डोर टू डोर दूध की आपूर्ति करेंगे। इनके मोबाइल नंबर, वाहन के नंबर आदि भी जारी किए गए हैं। ग्राहक सेवा के मोबाइल नंबर 7705007941 तथा 7705007910 पर फोन करके इसके बारे में जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed