फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Corona gets infection-free 102 and newly infected 77, former Congress president

Corona in prayagraj: 77 नए संक्रमित मिले, कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष भी आए चपेट में 

Wed, 02 Dec 2020 12:53 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 02 Dec 2020 12:53 AM IST
विज्ञापन
Corona gets infection-free 102 and newly infected 77, former Congress president
कोरोना वायरस - फोटो : सोशल मीडिया

कोरोना के संक्रमण से मुक्त होने वालों की संख्या नए संक्रमितों के मुकाबले लगातार अधिक बनी हुई है। मंगलवार को भी 102 लोग संक्रमण मुक्त हुए। इसमें 20 लोगों को अस्पतालों से छुट्टी दी गई जबकि 82 लोगों का होम आइसोलेशन पूरा हुआ है। दूसरी तरफ 77 नए मरीज मिले हैं। कोरोना के नोडल ऑफिसर डॉ. ऋषि सहाय ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि मंगलवार को कोरोना से एक व्यक्ति की मौत भी हुई है। मंगलवार को कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल द्विवेदी भी संक्रमित पाए गए। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 26685 पहुंच गई है। जबकि संक्रमण मुक्त होने वालों की संख्या 25536 है। मंगलवार को 5031 लोगों की कोविड की जांच की गई है। इसके अलावा एसआरएन चिकित्सालय से 14, बेली से तीन और निजी अस्पताल से दो लोगों की छुट्टी की गई हैं जबकि इन तीनों अस्पतालों में 118 कोरोना मरीज भर्ती हैं।
विज्ञापन


सबसे अधिक मरीज एसआरएन चिकित्सालय में भर्ती हैं। यहां 74 लोगों का उपचार चल रहा है। जबकि बेली में 21 और निजी अस्पताल में 23 लोग भर्ती होकर उपचार करा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed