{"_id":"5e6d2e828ebc3ea4cb423540","slug":"corona-feared-for-professor-of-medical-college-in-prayagraj-sample-sent-to-kgmu","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज में मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर को कोरोना की आशंका, केजीएमयू भेजा गया नमूना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज में मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर को कोरोना की आशंका, केजीएमयू भेजा गया नमूना
Sun, 15 Mar 2020 12:50 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 15 Mar 2020 12:50 AM IST
विज्ञापन
corona
- फोटो : अमर उजाला
कोरोना वायरस के संदिग्ध मामलों की जद में जिला भी आ गया है। मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के एक वरिष्ठ प्रोफेसर ने खुद को इस बीमारी की चपेट में आने की आशंका जताई है। मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने शनिवार को उनका नमूना केजीएमयू लखनऊ भेज दिया है। उन्हें आइसोलेट (अलग) रहने की सलाह दी गई है।
मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ प्रोफेसर ने लक्षणों के आधार पर खुद को कोरोना होने की आशंका जताई है। प्रोफेसर का कहना है कि उन्हें कई दिनों से जुकाम, बुखार के साथ सांस लेने में तकलीफ हो रही है। उन्होंने इस बात की जानकारी मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य और स्वरूपरानी नेहरू (एसआरएन) चिकित्सालय के प्रमुख अधीक्षक को दी।
मामले को गंभीरता से लेते हुए मेडिकल प्रशासन ने उन्हें चिकित्सकों की निगरानी में रख दिया है और जांच के लिए नमूना केजीएमयू भेज दिया है। एसआरएन चिकित्सालय के प्रमुख अधीक्षक डॉ. एके श्रीवास्तव ने कहा कि रिपोर्ट आने के बाद आगे का उपचार किया जाएगा।
विज्ञापन
इस बीच अपने ही प्रोफेसर में कोरोना होने की आशंका को देखते हुए मेडिकल प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है। सभी डॉक्टर्स को मास्क और पूरी सुरक्षा के साथ काम करने का निर्देश दिया गया है। कॉलेज और अस्पताल में भय का वातावरण भी बन गया है।