फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Convocation ceremony in Prayagraj TripleIT today, medals will be showered on the meritorious

प्रयागराज ट्रिपलआईटी में दीक्षांत समारोह आज, मेधावियों पर बरसेगा पदक 

Fri, 10 Sep 2021 08:49 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 10 Sep 2021 08:49 PM IST
सार

निदेशक प्रो. पी नागभूषण ने बताया कि समारोह में कुल 465 विद्यार्थियों को उपाधि दी जाएगी। बीटेक, एमटेक सत्र 2017 के तीन सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थियों को गोल्ड, सिल्वर व कांस्य पदक से प्रदान किया जाएगा।

विज्ञापन
Convocation ceremony in Prayagraj TripleIT today, medals will be showered on the meritorious
दीक्षांत समारोह - फोटो : Demo Pic.

विस्तार

भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपलआईटी) का 16वां दीक्षांत समारोह शनिवार सुबह 11 बजे से आयोजित होगा। समारोह के मुख्य अतिथि पद्मश्री और पद्मभूषण अवार्ड से सम्मानित देश के विख्यात सर्जन और नारायण हृदयालय के चेयरमैन डॉ. डाक्टर देवी शेट्टी होंगे। विशिष्ट अतिथि के तौर पर ट्रिपलआइटी बोर्ड आफ गवर्नर्स के चेयरमैन वीके मोदी शामिल होंगे। संस्थान के निदेशक प्रो.पी नागभूषण ने यह जानकारी शुक्रवार को प्रेसवार्ता में दी। कोरोना के चलते समारोह ऑनलाइन मोड में होगा। संस्थान समारोह के बाद विद्यार्थियों को पदक और उपाधि डाक द्वारा भेजेगा।   
विज्ञापन


निदेशक प्रो. पी नागभूषण ने बताया कि समारोह में कुल 465 विद्यार्थियों को उपाधि दी जाएगी। बीटेक, एमटेक सत्र 2017 के तीन सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थियों को गोल्ड, सिल्वर व कांस्य पदक से प्रदान किया जाएगा। बीटेक (इलेक्ट्रानिक्स एंड कंयुनिकेशन इंजीनियरिंग) के छात्र साहिल गोयल को चेयरमैन और इंस्टीट्यूट गोल्ड मेडल से सम्मानित किया जाएगा। बीटेक (आईटी-2017) के 144 और बीटेक (इलेक्ट्रानिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग-2017) के 80 मेधावियों को उपाधि दी जाएगी।
विज्ञापन


एमटेक (इलेक्ट्रानिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग) के 21, एमटेक (इंफारमेशन टेकभनोलॉजी) के 99, एमटेक (बीआई) के पांच, एमबीए के 27, डुअल डिग्री बीटेक-एमबीए के सात, डुअल डिग्री बीटेक आईटी-एमटेक के 53 विद्यार्थियों को उपाधि मिलेगी। पांच वर्षीय डुअल डिग्री बीटेक-एमबीए प्रोग्राम में प्रथम स्थान पाने वाली निहारिका गली और द्वितीय स्थान पर रहे अविनाश यादव को मेरिट प्रमाणपत्र भी दिया जाएगा। दीक्षांत समारोह में कुल 29 विद्यार्थियों को पीएचडी की उपाधि प्रदान की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन नई भाषाओं में पढ़ाई
ट्रिपलआईटी के निदेशक प्रो. पी नागभूषण ने बताया कि नई शिक्षा नीति-2020 के अनुसार संस्थान में नई पहल हुई है। एड आन पाठ्यक्रम के रूप में फ्रेंच, जर्मन और संस्कृत तीन नई भाषाओं में पढ़ाई की की शुरुआत शामिल है। एनसीसी को अगले सेमेस्टर से 24 क्रेडिट पाठ्यक्रम में पूर्ण रूप से जोड़ने का प्रस्ताव है। दो नए एमटेक पाठ्यक्रम आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और कांग्नेटिव कंप्यूटिंग को डेटा साइंस उद्योग की आवश्यकताओं के मुताबिक तैयार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed