{"_id":"6afcbe40746461ab0209f036","slug":"conviction-cannot-be-sustained-if-there-is-no-consistency-in-medical-evidence-and-statements-allahabad-news-c-3-ald1020-1019271-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: मेडिकल साक्ष्य व बयानों में एकरूपता न होने पर दोषसिद्धि कायम नहीं रह सकती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: मेडिकल साक्ष्य व बयानों में एकरूपता न होने पर दोषसिद्धि कायम नहीं रह सकती
विज्ञापन
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अपहरण व दुष्कर्म के मामले में कहा कि अभियोजन पक्ष को आरोप संदेह से परे साबित करने होते हैं। अपराध जितना गंभीर होता है, उसके लिए उतने ही पुख्ता साक्ष्यों की आवश्यकता होती है। गवाहों के बयानों, अभियोजन की कहानी और चिकित्सकीय साक्ष्यों में एकरूपता और पुष्टि का अभाव होने पर दोषसिद्धि कायम नहीं रखी जा सकती।
यह टिप्पणी करते हुए कोर्ट ने आरोपी को बरी कर दिया। यह आदेश न्यायमूर्ति अब्दुल शाहिद की एकलपीठ ने दिया है। शामली निवासी पीड़िता के पिता ने जून 2015 को अपीलकर्ता महक सिंह के खिलाफ दुष्कर्म और अपहरण के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। मुजफ्फरनगर ट्रायल कोर्ट ने आरोपी को दोषी ठहराते हुए कारावास की सजा सुनाई थी। इस फैसले को अपीलकर्ता ने हाईकोर्ट में चुनौती दी।
कोर्ट ने पक्षों को सुनने के बाद कहा कि पीड़िता बालिग थी और उसने अपने बयानों में अपनी मर्जी से घर छोड़ने की बात कही थी। उसने मजिस्ट्रेट के समक्ष दर्ज बयान में स्पष्ट किया था कि उसे कोई बहला-फुसलाकर नहीं ले गया। महक सिंह से उसकी कोई बातचीत हुई थी। उसने अपनी इच्छा से रिश्तेदार के यहां रहने जाने की बात कही थी।
विज्ञापन
कोर्ट ने पाया कि पीड़िता के धारा 161 और 164 सीआरपीसी के बयानों तथा अदालत में दिए गए बयान में कई विरोधाभास थे। मुकदमे के दौरान उसने अपने पूर्व के बयानों से अलग आरोप लगाए। उसके पिता भी घटना के प्रत्यक्षदर्शी नहीं थे। वहीं, मेडिकल परीक्षण में पीड़िता के शरीर पर कोई बाहरी या आंतरिक चोट नहीं मिली। चिकित्सक ने भी दुष्कर्म की पुष्टि करने वाला कोई संकेत नहीं पाया। कोर्ट ने कहा कि अभियोजन पक्ष आरोप साबित करने में पूरी तरह विफल रहा है। इसी आधार पर हाईकोर्ट ने दोषसिद्धि का फैसला रद्द करते हुए महक सिंह को सभी आरोपों से बरी कर दिया।