फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Contradictions in granddaughter's statement and CDR, two suspects in custody

Prayagraj News: नातिन का बयान और सीडीआर में विरोधाभास, दो संदिग्ध हिरासत में

Tue, 14 Apr 2026 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Tue, 14 Apr 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Contradictions in granddaughter's statement and CDR, two suspects in custody
फोटो कैप्शन: मांडा बबुरा गांव में परिजनों से वार्ता करते सांसद व अन्य। - फोटो : संवाद
बरहा कला ग्राम पंचायत के बबुरा गांव में कस्तूरा देवी (62) की हत्या के मामले में नातिन के बयान और मोबाइल कॉल डिटेल (सीडीआर) में विरोधाभास सामने आया है। पुलिस दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

एसीपी मेजा एसपी उपाध्याय ने बताया कि पोस्टमार्टम में महिला की मौत करीब 12 घंटे पहले होने की पुष्टि हुई है। रिपोर्ट के अनुसार हत्या रात दो से चार बजे के बीच की गई। मृतका के नाक, होंठ व जबड़े पर सूजन तथा हाथ और सिर के पीछे चोट के निशान मिले हैं, जो मुंह-नाक दबाकर हत्या और संघर्ष की ओर संकेत करते हैं।
विज्ञापन

जांच में नातिन के बयान और मोबाइल डाटा में अंतर सामने आया है। नातिन ने पुलिस को बताया था कि वह रात करीब 10 बजे सो गई थी, जबकि उसके मोबाइल फोन से इंस्टाग्राम पर रात साढ़े 12 बजे तक वॉयस कॉल का रिकॉर्ड मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की रात दो अलग-अलग लोगों से बातचीत और एक व्यक्ति से करीब आधे घंटे से अधिक कॉल का डाटा भी मिला है। सूत्रों के अनुसार, इन तथ्यों के आधार पर दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। दोनों थाना क्षेत्र के ही निवासी बताए जा रहे हैं।
दामाद अजय बिंद के मुताबिक, वारदात के बाद मृतका के शरीर से गहने भी गायब मिले हैं। इसके मद्देनजर पुराने चोरी व लूट के मामलों में शामिल आरोपियों का रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है।
पुलिस जमीन के बंटवारे, रंजिश और लूट और चोरी के एंगल पर जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि सभी बिंदुओं पर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और जल्द ही मामले के खुलासे का प्रयास किया जाएगा।

24 घंटे बाद भी खुलासा नहीं, जनप्रतिनिधियों ने घेरा

मृतका के गांव पहुंचे इलाहाबाद सांसद उज्ज्वल रमण सिंह ने सोमवार को परिजनों से मुलाकात कर घटना पर दुख जताया। उन्होंने पुलिस अफसरों से फोन पर बात कर जल्द खुलासे के निर्देश दिए और मुआवजा दिलाने सहित हर संभव मदद का भरोसा दिया।
वहीं मेजा विधायक संदीप पटेल ने प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि 24 घंटे बाद भी हत्यारे खुलेआम घूम रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द खुलासा नहीं हुआ तो सपाई आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

शाम को यमुनापार विकास मंच के अध्यक्ष सर्वेश तिवारी बाबा ने भी परिवार से मुलाकात कर संवेदना जताई। इस दौरान प्रधान प्रतिनिधि राजेश्वर यादव, राम शिरोमणि तिवारी, प्रेमशंकर पटेल, मंगला सरोज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed