फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Contractors should fix the deficiencies exposed in the works done during Maha Kumbh

Prayagraj News: महाकुंभ में हुए कार्यों में उजागर कमियों को ठीक कराएं ठेकेदार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 26 May 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Contractors should fix the deficiencies exposed in the works done during Maha Kumbh
महाकुंभ मेले के दौरान हुए सड़क, नाला, रेलिंग निर्माण और पौधरोपण में जो कमियां पाई गई हैं। उन्हें दूर करने का निर्देश मेलाधिकारी विजय किरण आनंद ने ठेकदारों और कार्यदायी संस्थाओं को दिया है। उन्होंने पीडीए, नगर निगम, पीडब्ल्यूडी व अन्य कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों से कहा कि महाकुंभ के दौरान कराए गए कार्यों में जो कमी उजागर हुई हैं, उन्हें गुणवत्ता के साथ तुरंत दुरुस्त कराएं।
विज्ञापन

मेला प्राधिकरण स्थित सभागार में महाकुंभ में स्वीकृत स्थायी व अस्थायी परियोजनाओं का प्री-ऑडिट कराए जाने के लिए कार्यदायी संस्थाओं द्वारा सूचना उपलब्ध कराए जाने के संबंध में बैठक हुई। इसमें मेलाधिकारी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को घाटों की मरम्मत एवं रखरखाव करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने विभाग वार कार्यों की समीक्षा करते हुए कराए गए कार्यों में क्या कार्य कराए जाने हैं, इसकी जानकारी ली। मेलाधिकारी की ओर से वन विभाग, नगर निगम, प्रयागराज विकास प्राधिकरण के अधिकारियों के द्वारा महाकुंभ में लगाए गए पौधों की बेहतर देखभाल करने व उन्हें सूखने न देने की बात कही गई। उन्होंने पीडब्ल्यूडी को बचे हुए पांटूनों व चकर्ड प्लेट को शीघ्र हटाने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान मेले में नियुक्त मौजूद सेक्टर मजिस्ट्रेट को सम्मानित किया गया। बैठक में अपर मेला अधिकारी दयानंद प्रसाद, एसडीएम विवेक शुक्ला, एसडीएम अभिनव पाठक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed