फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Contractor murder case Did not surrender the weapon for two years the police remained silent

ठेकेदार हत्याकांड : दो साल तक नहीं सरेंडर किया असलहा, क्यों सोती रही पुलिस

Sat, 04 Dec 2021 01:10 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 04 Dec 2021 01:10 AM IST
सार

अशोक नगर निवासी राजेश यादव भी ठेकेदारी करता है। एक दिन पहले गिरफ्तारी के बाद जब पुलिस ने उससे पूछताछ शुरू की तो पता चला कि उसके पास कुल तीन लाइसेंसी असलहे हैं। इनमें से एक पिस्टल, दूसरा राइफल व तीसरा लाइसेंस डीबीबीएल का है।

विज्ञापन
Contractor murder case Did not surrender the weapon for two years the police remained silent
Prayagraj News : ठेकेदार बच्चा यादव। फाइल फोटो - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

मेडिकल चौराहे के पास ठेकेदार वीरेंद्र यादव उर्फबच्चा की हत्या में गिरफ्तार राजेश यादव के मामले में पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है। पता चला है कि वह दो साल से ज्यादा समय से अवैध रूप से लाइसेंसी असलहा रखे हुए था लेकिन उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। पुलिस ने न तो असलहा जमा कराने के संबंध में कोई पहल की और न ही उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की। चर्चा यह भी है कि हत्या में नाम सामने आने के बाद डैमेज कंट्रोल के लिए आननफानन में उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया।

विज्ञापन


अशोक नगर निवासी राजेश यादव भी ठेकेदारी करता है। एक दिन पहले गिरफ्तारी के बाद जब पुलिस ने उससे पूछताछ शुरू की तो पता चला कि उसके पास कुल तीन लाइसेंसी असलहे हैं। इनमें से एक पिस्टल, दूसरा राइफल व तीसरा लाइसेंस डीबीबीएल का है। जानकारों का कहना है कि 2019 में ही केंद्र सरकार ने आयुध अधिनियम में संशोधन किया था जिसके मुताबिक कोई भी व्यक्ति दो से ज्यादा लाइसेंस असलहे नहीं रख सकता।
विज्ञापन


अगर किसी के पास पूर्व से दो से ज्यादा लाइसेंसी असलहे हैं तो उसे एक लाइसेंस सरेंडर करना होगा। हालांकि इसके बाद भी राजेश ने असलहा नहीं जमा किया और अवैध रूप से लाइसेंस अपने पास रखे रहा। खास बात यह है कि कैंट पुलिस भी इस मामले में लापरवाह बनी रही। न तो उसने असलहा जमा कराया और न ही नियमों के उल्लंघन पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। मामले में सीओ सिविल लाइंस संतोष कुमार सिंह का कहना है कि उन्हें फिलहाल इस प्रकरण की जानकारी नहीं है। कैंट पुलिस से इस संबंध में जानकारी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक अन्य आरोपी की तलाश में यमुनापार में दबिश

उधर ठेकेदार हत्याकांड के एक अन्य आरोपी सलोरी निवासी महेंद्र यादव की तलाश में दबिश शुक्रवार को भी जारी रही। पुलिस की एक टीम उसे खोजते हुए यमुनापार स्थित उसकी रिश्तेदारी में भी पहुंची। लेकिन वह नहीं मिला। सीओ कर्नलगंज अजीत सिंह चौहान ने बताया कि उसकी तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed