फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Contenders beat fast: SP District President Yogesh has been called to Lucknow, the names of the candidates will be final

दावेदारों की धड़कनें तेज : सपा जिलाध्यक्ष योगेश बुलाए गए लखनऊ, प्रत्याशियों के नाम होंगे फाइनल

Sun, 23 Jan 2022 03:50 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 23 Jan 2022 03:50 AM IST
सार

एक दर्जन से अधिक छोटे दलों संग गठबंधन तथा दूसरी पार्टी से कई वरिष्ठ नेताओं के शामिल होेने के बाद सियासी समीकरण बदल गए हैं तो टिकट कटने की आशंका से दावेदारों में नाराजगी भी है।

विज्ञापन
Contenders beat fast: SP District President Yogesh has been called to Lucknow, the names of the candidates will be final
समाजवादी पार्टी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रयागराज की 12 विधानसभा सीटों के लिए सपा उम्मदीवारों के नामों पर जल्द मुहर लगने की उम्मीद है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जिलाध्यक्ष योगेश चंद्र यादव को लखनऊ बुला लिया है। रविवार को टिकट बंटवारे पर मंथन होगी। एक-दो दिनों में प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की भी उम्मीद है।

विज्ञापन



एक दर्जन से अधिक छोटे दलों संग गठबंधन तथा दूसरी पार्टी से कई वरिष्ठ नेताओं के शामिल होेने के बाद सियासी समीकरण बदल गए हैं तो टिकट कटने की आशंका से दावेदारों में नाराजगी भी है। इस बदले परिदृश्य में पार्टी ने वितरण की प्रक्रिया में भी बड़ा बदलाव किया है। पार्टी ने उम्मीदवारों की सूची सार्वजनिक करने से पहले सिंबल वितरण की नीति अपनाई है।
विज्ञापन



ऐसी दशा में प्रत्याशियों की सूची सार्वजनिक होने तक कार्यकर्ताओं की नाराजगी को कुछ कम किया जा सके। इसके अलावा जिलाध्यक्ष की भूमिका भी बढ़ा दी गई है। जिलाध्यक्ष से उनके कार्य क्षेत्र की सभी विधानसभा सीटों से प्रत्याशियों के नाम भी मांगे गए हैं। इसी क्रम में अखिलेश यादव ने जिलाध्यक्ष को बुलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



जिलाध्यक्ष योगेश चंद्र यादव सभी दावेदारों तथा अपनी पसंद के नेताओं की पूरी रिपोर्ट लेकर शनिवार को ही लखनऊ के लिए रवाना हो गए। जिलाध्यक्ष का कहना है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ रविवार को वार्ता संभावित है। शीर्ष नेतृत्व के सामने वह पूरी बात रखेंगे। उम्मीदवारों के नाम पर अंतिम निर्णय राष्ट्रीय अध्यक्ष ही करेंगे।

दावेदारों ने भी राजधानी में डाला डेरा
जिलाध्यक्ष को बुलाए जाने के बाद सपा के भीतर जिले में प्रत्याशियों के नामों को लेकर चर्चा भी तेज हो गई है। अब सबकी नजर लखनऊ की ओर है। कई दावेदार तो लखनऊ भी पहुंच गए हैं तथा वरिष्ठ नेताओं के संपर्क में हैं।


सपा की ली सदस्यता
दल बदल तथा राजनीतिक दलों का हिस्सा बनने का सिलसिल अब भी जारी है। शनिवार को सपा जिला एवं महानगर कार्यालय में आयोजित अलग-अलग कार्यक्रमों में कई लोगों ने सदस्यता ली। इनमें से कई अब तक दूसरे दलों में सदस्य रहे।


जिलाध्यक्ष की मौजूदगी में विनोद यादव, राजेश मौर्या, बोधी लाल सरोज, हबीब प्रधान, दिनेश पटेल, राम राज पटेल आदि ने सपा की सदस्यता ली। महानगर कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मोहम्मद सिब्तैन और मो.हारुन ने सपा की सदस्यता ली। महानगर अध्यक्ष ने मोहम्मद सिब्तैन को सचिव भी नियुक्त किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed