फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Contempt Notice to the Chairman of the Environment Assessment Committee

पर्यावरण आंकन समिति के चेयरमैन को अवमानना का नाेटिस

Sat, 01 Feb 2020 01:09 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
Contempt Notice to the Chairman of the Environment Assessment Committee
Contempt Notice to the Chairman of the Environment Assessment Committee
राज्य पर्यावरण आंकलन समिति के चेयरमैन को अवमानना का नोटिस
विज्ञापन

प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पर्यावरण नियमों का उल्लंघन कर ईट भट्टे संचालित किए जाने के मामले में राज्य स्तरीय पर्यावरण प्रभाव आकलन प्राधिकारी के चेयरमैन आरपी सिंह और अन्य को अवमानना का नोटिस जारी किया है। कोर्ट ने उनसे चार सप्ताह में स्पष्टीकरण मांगा है कि क्यों न हाईकोर्ट के आदेश का उल्लंघन करने पर उनके खिलाफ अवमानना की कार्रवाई की जाए। इस मामले को लेकर मेेरठ के बदल सिंह ने अवमानना याचिका दाखिल की हैै। याचिका पर न्यायमूर्ति एम सी त्रिपाठी सुनवाई कर रहे हैं। याची का पक्ष रख रहे वरिष्ठ अधिवक्ता अनूप त्रिवेदी और विभू राय का कहना था कि हाईकोर्ट ने दो अलग-अलग जनहित याचिकाओं सुमित सिंह और अजय कुमार मिश्र में क्रमश: एक मई 2014 और तीन दिसंबर 2014 को पर्यावरण संरक्षण हेतु सभी ईट भट्ठों के संचालन नियमानुसार किए जाने को लेकर विस्तृत आदेश पारित किए थे।

इसके तहत सरकार द्वारा समय-समय पर जारी आदेशों का अनुपालन एवं पर्यावरण तथा वन मंत्रालय की गाइडलाइन का पालन सुनिश्चित किया जाना था। इस आदेश के बावजूद 70 प्रतिशत ईटभट्टे पर्यावरण नियमों के विपरीत संचालित हो रहे हैं। अकेले मेरठ में 104 ईट भट्टे 24 जून 2013 की अधिसूचना के विपरीत संचालित किए जा रहे हैं। अधिसूचना के नियम पांच के तहत ईट भट्ठों में नियमानुसार खनन वाले स्थान पर 6 फुट ऊंचा टीन शेड का घेरा बनाया जाना चाहिए, जो कि नहीं बनाया गया है । इसके बिना पर्यावरण विभाग से खनन की अनुमति नहीं दी जा सकती है। बावजूद इसके बड़ी संख्या में भट्ठा संचालक खनन कार्य बिना नियमों का पालन किए कर रहे हैं। कोर्ट ने इसे प्रथम दृष्टया अवमानना का मामला मानते हुए संबंधित प्राधिकारी से स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed