फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Construction of the Salori-Hetapatti bridge to begin in 20 days; awaiting a drop in the Ganges' water level.

प्रयागराज : 20 दिन में शुरू होगा सलोरी-हेतापट्टी सेतु का निर्माण, गंगा नदी के जल स्तर घटने का इंतजार

Sun, 04 Oct 2026 06:06 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 04 Oct 2026 06:06 PM IST
सार

प्रयागराज में सलोरी-हेतापट्टी पुल का निर्माण कार्य इसी माह शुरू होने जा रहा है। 952.93 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला 3.6 किलोमीटर लंबा पुल शहर को सीधे एनएच-19 से जोड़ेगा। गंगा का जलस्तर कम होते ही काम शुरू होगा और ढाई साल में निर्माण पूरा करने का लक्ष्य है।

विज्ञापन
Construction of the Salori-Hetapatti bridge to begin in 20 days; awaiting a drop in the Ganges' water level.
सलोरी और हेतापट्टी का पुल जल्द बनेगा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सलोरी-हेतापट्टी पुल का निर्माण कार्य इसी माह शुरू होगा। इसके लिए सेतु निगम ने तैयारी पूरी कर ली है। कार्यदायी संस्था सेतु निगम के परियोजना प्रबंधक रोहित मिश्रा का कहना है कि इन दिनों गंगा का जलस्तर बढ़ा हुआ है। इस वजह से निर्माण कार्य शुरू नहीं किया जा सकता है। अनुमान है कि अगले 20 दिन में जलस्तर कम हो जाएगा। इसके बाद कार्य शुरू होगा। ढाई साल में निर्माण पूरा होने का लक्ष्य रखा गया है।

विज्ञापन


3.6 किमी लंबे पुल के निर्माण में 952.93 करोड़ रुपये खर्च होंगे। शासन की ओर से 20 जनवरी को पहली किस्त 300 करोड़ रुपये जारी की गई थी। इसके बाद मृदा परीक्षण का काम भी शुरू कर दिया गया। पुल के जरिये शहर से सीधे राष्ट्रीय राजमार्ग-19 (प्रयागराज-वाराणसी मार्ग) से जोड़ा जाएगा। इससे शास्त्री पुल पर यातायात का दबाव कम होगा। पुल बनने से भदोही, वाराणसी, बिहार व पूर्वांचल की ओर जाने वाले यात्रियों का सफर आसान होगा और दूरी व समय की बचत होगी।

विज्ञापन

एक नजर में सलोरी-हेतापट्टी सेतु

1. 952.93 करोड़ रुपये लागत।
2. 3.6 किमी पुल की लंबाई।
3. कुल 62 पिलर बनेंगे।
4. उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम कार्यदायी संस्था।
5. निर्माण कार्य को ढाई वर्ष में पूरा करने का लक्ष्य है।
6. पुल सलोरी (आईईआरटी के पास) व हेतापट्टी के बीच सीधा संपर्क स्थापित करेगा।
7. इससे शहर को सीधे राष्ट्रीय राजमार्ग-19 (प्रयागराज-वाराणसी मार्ग) से जोड़ा जाएगा, जिससे शास्त्री पुल पर यातायात का दबाव कम होगा।
8. भदोही, वाराणसी, बिहार व पूर्वांचल की ओर जाने वाले यात्रियों का सफर आसान होगा और दूरी व समय की बचत होगी।

पुल के निर्माण की तैयारी पूरी है। अनुमान है कि गंगा का जलस्तर 20 दिन में घट जाएगा। इसके बाद कार्य शुरू कर दिया जाएगा। - रोहित मिश्रा, परियोजना प्रबंधक, सेतु निगम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed