फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Construction of six lane bypass stopped due to opposition from farmers

किसानों के विरोध पर रोका गया सिक्स लेन बाईपास का निर्माण

Sun, 30 May 2021 08:36 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 30 May 2021 08:36 PM IST
सार

  • बिना मुआवजा दिए किसानों की जमीन पर मिट्टी पाटने और बाईपास बनाने का आरोप
  • पुलिस चौकी से कलेक्ट्रेट तक गुहार लगाते रहे किसान, सांसद के हस्तक्षेप पर रुका काम

विज्ञापन
Construction of six lane bypass stopped due to opposition from farmers
prayagraj news - फोटो : prayagraj

विस्तार

फाफामऊ से आगे सिक्स लेन पुल के साथ बाईपास निर्माण का काम शुक्रवार को कड़े जन विरोध के बाद एनएच खंड को रोकना पड़ा। इस दौरान किसानों ने जमकर नारेबाजी की। किसानों का एनएच खंड के अफसरों पर बिना मुआवजा दिए ही उनकी जमीनों को पाटने और बाईपास निर्माण कराने का आरोप है।
विज्ञापन


फाफामऊ के आगे भदरी गांव के पास एनएच की ओर से बाईपास का निर्माण कराया जा रहा है। इस बाईपास में भदरी और आसपास के किसानों की सौ बीघे से अधिक भूमि पर मिट्टी डाली जा रही थी। शुक्रवार को बिना मुआवजा दिए जेसीबी से मिट्टभनी पाटे जाने की जानकारी मिलने के बाद सैकड़ों की संख्या में किसान सड़कों पर उतर आए। जेसीबी से मिट्टी पाटने का काम बंद कराने की कोशिश की गई, लेकिन जब ठेकेदार ने नहीं सुनी तब प्रभावित किसान फाफामऊ पुलिस चौकी पहुंच गए। वहां चौकी प्रभारी का कहना था कि वह काम बंद नहीं करा सकते।
विज्ञापन


इसके लिए उन्होंने एसडीएम सोरांव से बात करने की सलाह दी। किसान नेता लल्लन पटेल समेत कई लोगों ने एसडीएम को जब बताया कि बिना मुआवजा दिए उनकी जमीनों पर कब्जा कर सड़क बनाई जा रही है, तब उनका कहना था कि वह तिकोनिया(फाफामऊ) पर आ रहे हैं, वहीं पर प्रभावित किसानों से वार्ता होगी। किसान तिकोनियां पहुंचे तो वहां एसडीएम ने बताया कि उनके खाते में मुआवजे की रकम जा चुकी है। इसके लिए एसडीएम ने कलेक्ट्रेट स्थित संबंधित क्लर्क से संपर्क करने के लिए भी कहा। किसान जब कलेक्ट्रेट पहुंचे, तब वहां उनकी किसी अफसर या क्लर्क से मुलाकत नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद किसान सांसद केशरी देवी पटेल के आवास पर पहुंचे और वहां समस्या से अवगत कराते हुए काम बंद कराने का आग्रह किया। सांसद केशरी देवी ने डीएम के अलावा अन्य अफसरों से पोन पर बात की और किसानों को भरोसा दिलाया कि बिना मुआवजा दिलाए बाईपास का निर्माण नहीं होगा। इसके बाद किसान जब मौके पर पहुंचे, तब भी वहां जमीन पर मिट्टी पाटी जा रही थी। अंतत: सांसद के हस्तक्षेप पर एसडीएम सोरांव ने मौके पर पहुंचकर काम बंद करा दिया। इस दौरान विरोध जताने वालों में लल्लन के अलावा अनिल पटेल, लक्ष्मीकांत पटेल, प्रेम नारायण, श्रीराम पाल, राजकुमार, विजय बहादुर, राम प्रताप, राम नरेश, भगवान दीन, रामबिंद, राम सुचित समेत तमाम किसान शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed