{"_id":"61b76f5842afb85cd638387c","slug":"construction-of-railway-bridge-will-continue-on-other-days-except-the-main-bathing-festivals","type":"story","status":"publish","title_hn":"बनी सहमति : मुख्य स्नान पर्वों को छोड़ अन्य दिनों में जारी रहेगा रेलवे के पुल का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनी सहमति : मुख्य स्नान पर्वों को छोड़ अन्य दिनों में जारी रहेगा रेलवे के पुल का निर्माण
Mon, 13 Dec 2021 09:35 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 13 Dec 2021 09:35 PM IST
सार
मेला प्रशासन ने रेलवे विकास निगम लिमिटेड को पत्र लिखकर मेले के दौरान काम बंद रखने के लिए कहा था, जिसके विपरीत आरवीएनएल ने प्रशासन के प्रस्ताव पर आपत्ति जताई थी और इसके खिलाफ कमिश्नर से हस्तक्षेप की मांग की थी।
विज्ञापन
Prayagraj News : रेलवे की ओर से गंगाजी पर बनाया जा रहा ब्रिज।
- फोटो : प्रयागराज
विस्तार
गंगा नदी पर रेलवे पुल का निर्माण माघ मेला के दौरान भी जारी रहेगा। सिर्फ मुख्य स्नान पर्वों के दौरान काम ठप रहेगा। मंडलायुक्त संजय गोयल के हस्तक्षेप के बाद इस पर सहमति बनी। गंगा पर रेलवे की ओर से पुल का निर्माण कराया जा रहा है। मेला प्रशासन की ओर से कार्यदायी संस्था रेल विकास निगम लिमिटेड को आयोजन के दौरान पुल का निर्माण रोके जाने के लिए पत्र लिखा गया था। इसके विपरीत रेलवे प्रशासन का तर्क था कि जब पिछले वर्ष मेला अवधि के दौरान कोई दिक्कत नहीं हुई तो इस वर्ष प्रशासन काम रोकने को क्यों कह रहा है।
विज्ञापन
इस मुद्दे को अमर उजाला में प्रमुखता से उठाया गया। इसी क्रम में मंडलायुक्त की अध्यक्षता में रेलवे और मेला प्रशासन के अफसरों संग बैठक में सिर्फ मुख्य पर्वों के दौरान निर्माण कार्य रोके जाने पर सहमति बनी। इस बाबत एसडीएम मेला संत कुमार की ओर से रेल विकास निगम लिमिटेड के अपर महाप्रबंधक को पत्र लिखा गया है। इसके अनुसार मुख्य स्नान पर्वों के साथ एक दिन पहले और एक दिन बाद तक निर्माण कार्य रुका रहेगा।
विज्ञापन
प्रदर्शनी में दिया ऊर्जा सरंक्षण का संदेश
उत्तर मध्य रेलवे की ओर से आयोजित ऊर्जा सरंक्षण सप्ताह के अंतर्गत सोमवार को महाप्रबंधक कार्यालय परिसर में प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें ऊर्जा सरंक्षण से संबंधित उपकरणों का प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर गोष्ठी का भी आयोजन हुआ। महाप्रबंधक प्रमोद कुमार ने ऊर्जा सरंक्षण के लिए रेलवे में किए जा रहे प्रयासों तथा योजनाओं की जानकारी दी। एमएनएनआईटी के प्रोफेसर राजेश गुप्ता ने बिजली उत्पादन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में अपर महाप्रबंधक रंजन यादव, प्रधान मुख्य बिजली इंजीनियर सतीश कोठारी, अनुराग गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
प्रयागराज के रास्ते रानी कमलपति से अगरतला के बीच चलेगी ट्रेन
रानी कमलापति से अगरतला के बीच विशेष ट्रेन छह जनरी से चार अप्रैल के बीच चलेगी। यह ट्रेन प्रयागराज से गुजरेगी। रानी कमलापति से ट्रेन प्रत्येक बृहस्पतिवार को दिन में 3.30 चलेगी और शनिवार को रात आठ बजे अगरतला पहुंचेगी। प्रयागराज छिवकी स्टेशन पर ट्रेन शुक्रवार को भोर में 3.18 बजे आएगी। अगरतला से ट्रेन रविवार को दिन में तीन बजे रवाना होगी और मंगलवार को दिन में 4.35 बजे रानी कमलापति स्टेशन पर पहुंचेगी। छिवकी स्टेशन पर ट्रेन मंगलवार को भोर में 4.40 बजे आएगी।