{"_id":"5d9a3d458ebc3e01557e773c","slug":"construction-of-grand-temple-of-ramlala-will-start-next-month-keshav-allahabad-news-ald2568840122","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगले महीने से शुरू होगा रामलला का भव्य मंदिर निर्माण : केशव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगले महीने से शुरू होगा रामलला का भव्य मंदिर निर्माण : केशव
विज्ञापन

डिप्टी सीएम ने सिराथू में रेलवे ओवरब्रिज समेत कई परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य ने कहा कि अयोध्या में अगले महीने से श्री रामलला का भव्य मंदिर निर्माण शुरू होगा, जो हर रामभक्त की इच्छा है। डिप्टी सीएम रविवार को सिराथू कस्बे में आयोजित लोकार्पण एवं शिलान्यास समारोह में शिरकत करने आए थे। रेलवे ओवरब्रिज समेत करीब 154 करोड़ की लागत वाली सड़क और पुलों का शिलान्यास एवं लोकार्पण करने के बाद उन्होंने पत्रकारों से बातचीत की।
उन्होंने गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा जल्द ही बड़ी खुशी मिलने वाली है, के बयान पर कहा कि इसका संकेत सर्वोच्च न्यायालय पहले ही दे चुका है। 17 अक्तूबर तक सुनवाई पूरी हो रही है। अगले महीने श्रीरामलला की जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण का सम्मिलित फैसला आने वाला है। इसलिए अब रामलला के भव्य मंदिर की प्रतीक्षा समाप्त होने वाली है। इससे पहले डिप्टी सीएम ने कहा कि सड़क और सेतु के मामले में जब हम संपन्न होंगे तभी जनपद, प्रदेश और देश संपन होगा। लोगों को पलायन नहीं करना पड़ेगा। गांव में ही सारी सुविधाएं मिलेंगी। इसलिए सरकार सड़क और पुल निर्माण पर जोर दे रही है। महज दो माह के भीतर नवनिर्मित सड़कों की बदहाली पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि निर्माण में गड़बड़ी करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे।