{"_id":"90664e1f06960e830490a14d7db90425","slug":"congressmen-goodwill-jubilee-celebrated-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेसियों ने मनाई सद्भावना जयंती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेसियों ने मनाई सद्भावना जयंती
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Fri, 21 Aug 2015 01:37 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती बृहस्पतिवार को कांग्रेसियों ने बड़े ही सद्भावना तरीके से मनाई। जिला और शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में उन्हें श्रद्धांजलि दी गई और उनके योगदानों को याद किया गया।
आनंद भवन में आयोजित कार्यक्रम में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की प्रवक्ता एवं विधायक डॉ. रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि राजीव गांधी भारत को नई दिशा दिखाई। कार्यक्रम में कमेटी के महासचिव चौधरी जितेंद्र नाथ सिंह, अनिल द्विवेदी, प्रवक्ता किशोर वार्ष्णेय, फुजैल हाशमी, संत प्रसाद पांडेय आदि ने अपनी बात रखी। यूथ कांग्रेस ने राजीव की जयंती को अलग तरीके से मनाया।
सदस्यों ने स्वराज भवन में अनाथ बच्चों को फल एवं मिठाइयां बांटी। राजीव की जयंती को आर्य कन्या डिग्री कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाईयों की ओर से सद्भावना पखवारे का आयोजन किया गया है, जो तीन सितंबर तक चलेगा। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को विविध कार्यक्रम हुए। सद्भावना गीत प्रतियोगिता में शिवांगी, शीतल त्रिपाठी, नीलू कुमारी, करिश्मा चौरसिया, वैशाला यादव, प्रिया सिंह को सम्मानित किया गया। नेहरू युवा केंद्र की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री को याद किया गया।