{"_id":"5fc7e6358ebc3eefb700c55f","slug":"congressmen-demonstrated-in-support-of-farmers","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों के समर्थन में कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों के समर्थन में कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन
Thu, 03 Dec 2020 12:38 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 03 Dec 2020 12:38 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस
- फोटो : prayagraj
कृषि कानून के खिलाफ जारी किसानों के आंदोलन के समर्थन में बुधवार को कांग्रेसियों ने भी प्रदर्शन किया। बहुगुणा मार्केट के पास स्थित इंदिरा गांधी चौराहे पर एकत्र होकर सभा की और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
कांग्रेसियों ने कहा कि केंद्र सरकार ने पूंजीपति और कॉरपोरेट घरानों को लाभ पहुंचाने के लिए नए कृषि कानूनों को लागू की है। उसे किसानों से कोई वास्ता नहीं है। वह किसानों को झूठे आश्वासन और जुमलों से खुश करने की कोशिश में जुटी है। लेकिन, कांग्रेस किसानों के आंदोलन को कमजोर नहीं होने देगी। सरकार को नए कृषि कानूनों को वापस लेना ही होगा।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों ने एक स्वर में कहा कि अन्नदाताओं के हित में केंद्र सरकार अपना हठ छोड़कर नए कृषि कानूनों को वापस ले। मुकुंद तिवारी, हसीब अहमद, मकसूद रिजवी, नसीम हाशमी, विजय श्रीवास्तव, परवेज राजू, विकास मिश्रा, नुरूल कुरैशी, मोहम्मद खालिद, रिंकू तिवारी, अब्दुल शकूर, दीपचंद्र शर्मा, महताब खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन