फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Congress workers will go to Lucknow on February 17 to demand the reinstatement of MNREGA.

Prayagraj News: मनरेगा की बहाली को लेकर 17 फरवरी को लखनऊ जाएंगे कांग्रेसी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Feb 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
Congress workers will go to Lucknow on February 17 to demand the reinstatement of MNREGA.
मनरेगा को मूल स्वरूप में बहाल करने की मांग को लेकर कांग्रेस ने आंदोलन तेज कर दिया है। शनिवार को फूलपुर क्षेत्र के थानापुर गांव में हुई बैठक में पार्टी नेताओं ने 17 फरवरी को लखनऊ में विधानसभा घेराव में बड़ी भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि के रूप में विशेष आमंत्रित सदस्य शरद उपाध्याय ‘मुन्ना’ व जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष डॉ. जगत नारायण सिंह ने कहा कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) ग्रामीण गरीबों को 100 दिन का रोजगार उपलब्ध कराने वाली ऐतिहासिक योजना है। इसे कमजोर किया जा रहा है। जिसके विरोध में कांग्रेस मनरेगा बचाओ संग्राम चला रही है।
विज्ञापन

नेताओं ने बताया कि तीन जनवरी से प्रदेश में पदयात्राएं आयोजित की गईं। आंदोलन के दूसरे चरण में 17 फरवरी को लखनऊ में विधानसभा घेराव किया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस गंगापार अध्यक्ष अशफाक अहमद ने की। यहां राम मनोरथ सरोज, सद्दाम हुसैन सिद्दीकी, देवराज उपाध्याय, सुनील कुमार पांडेय, डॉ. अमर सिंह पटेल, निशा सिंह, पुष्पा चौधरी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed