{"_id":"577ac7724f1c1b96187f9d67","slug":"congress-trying-to-attract-muslims","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईद के बहाने मुस्लिमों को साधने जुटी कांग्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईद के बहाने मुस्लिमों को साधने जुटी कांग्रेस
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Tue, 05 Jul 2016 02:17 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली में हुई कांग्रेस पार्टी की इफ्तार पार्टी में शामिल पार्टी के नेता। (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी छोड़ देश के अन्य प्रदेशों में मुस्लिम समुदाय पर मजबूत पकड़ रखने वाली कांग्रेस अब यूपी में भी अपना पुराना जनाधार वापस पाने को बेताब है। पार्टी को इसमें कितनी सफलता मिलती है, यह विधानसभा चुनाव का परिणाम सामने आने के बाद साफ होगा, लेकिन इस दिशा में पार्टी ने कवायद तेज कर दी है। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रांतीय सीनियर वाइस चेयरमैन फुजैल हाशमी ने दिल्ली में रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया, जिसमें गुलाम नबी आजाद, शीला दीक्षित समेत कांग्रेस के कई दिग्गज नेता एक जगह इकट्ठा हुए और आगामी चुनाव पर रणनीतिक चर्चा भी की।
दिल्ली के इंडियन इस्लामिक कल्चरल सेंटर में इफ्तार पार्टी के आयोजन के लिए इलाहाबाद के फुजैल हाशमी को कांग्रेस कार्र्यसमिति के सदस्य एवं पूर्व मंत्री अनिल शास्त्री ने आमंत्रित किया, क्योंकि इलाहाबाद से जुड़े होने के नाते वह जानते हैं कि फुजैल की मुस्लिम समुदाय में अच्छी पकड़ है और ऐसी पार्टियों के जरिये कांग्रेस यूपी में मुस्लिम समुदाय के बीच अपना खोया जनाधार वापस पा सकती है। बता दें कि इलाहाबाद के इतिहास में मुस्लिम समुदाय से अब तक सिर्फ दो शहर अध्यक्ष हुए, जिनमें से एक फुजैल हाशमी हैं जिन्हें 1997 में यह जिम्मेदारी सौंपी गई थी जबकि उससे पहले उन्हीं कि करीबी रिश्तेदार मौलाना मोहम्मद मिया फारुकी शहर अध्यक्ष रहे।
दिल्ली में आयोजित इफ्तार पार्टी में यूपी के प्रभारी एवं एआईसीसी के महासचिव गुलाम नबी आजाद, दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित, पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता मीम अफजल, कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष खुर्शीद अहमद सैयद, राज्यसभा सदस्य एवं कांग्रेस कार्यसमिति की सदस्य मोहसिन किदवई, प्रदेश प्रवक्ता किशोर वार्ष्णेय, यूपी के सह प्रभारी एवं एआईसीसी के सचिव प्रकाश जोशी एवं जुबैर अहमद, विधानमंडल दल के नेता प्रदीप माथुर, पार्टी नेता नसीब पठान, दिल्ली के पूर्व मंत्री हारुन यूसुफ समेत कई दिग्गज नेता शामिल हुए।