{"_id":"5cbb7947bdec221424308b63","slug":"congress-nominee-s-nomination-rally-was-overturned-by-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस प्रत्याशी की नामांकन सभा का मंच पुलिस ने उखड़वाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस प्रत्याशी की नामांकन सभा का मंच पुलिस ने उखड़वाया
Sun, 21 Apr 2019 02:23 AM IST
shailendra Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: shailendra Kumar
Updated Sun, 21 Apr 2019 02:23 AM IST
विज्ञापन
allahabad
- फोटो : प्रयागराज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फूलपुर लोक सभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार पंकज सिंह चंदेल की नामांकन सभा के लिए शनिवार को लगाए गए मंच को पुलिस ने उखड़वा दिया। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों ने विरोध दर्ज कराया, लेकिन अनुमति न होने की वजह से उनको पीछे हटना पड़ा। इस वजह से कलेक्ट्रेट के बाहर जमावड़े के बाद भी सभा नहीं हो सकी।
विज्ञापन
कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन जुलूस शनिवार की दोपहर करीब 12 बजे आनंद भवन के पास से निकला। कटरा से आगे कार्यकर्ता सादगी से कलेक्ट्रेट पहुंचे। वहां नामांकन के बाद टेंपो स्टैंड के पास सभा होनी थी। सभा के लिए लगाए गए मंच पर पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता किशोर वार्ष्णेय ने भाषण भी शुरू कर दिया था। उनका भाषण कुछ देर ही चला था कि मजिस्ट्रेट के निर्देश पर वहां पुलिस पहुंच गई। पुलिस के अधिकारियों का कहना था कि नामांकन स्थल से दो सौ मीटर की परिधि में कोई सभा या ऐसा कार्यक्रम नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
इसके अलावा अनुमति को लेकर भी झाम फंस गया। पता चला कि कांग्रेस के नेताओं ने पंकज की नामांकन सभा के लिए ऑनलाइन आवेदन तो किया था, लेकिन इसके लिए अनुमति मिली ही नहीं थी। अनुमति न होने की वजह से पुलिस ने सभा मंच को उखड़वा दिया। प्रवक्ता किशोर ने बताया कि जहां सभा के लिए मंच लगाने की मौखिक सहमति पुलिस ने दी थी। पुलिस की सहमति के आधार पर ही मंच लगाया गया था, लेकिन सभा नहीं होने दी गई।
विज्ञापन