{"_id":"574360df4f1c1bb215691a34","slug":"congress-is-also-preparing-to-launch-an-election-from-allahabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस में भी इलाहाबाद से चुनावी आगाज की तैयारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस में भी इलाहाबाद से चुनावी आगाज की तैयारी
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Tue, 24 May 2016 02:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस भी अपने अभियान की शुरुआत इलाहाबाद से करने की तैयारी में है। कांग्रेस का चुनावी आगाज 19 नवंबर को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर होगा। इस बार इंदिरा गांधी की जयंती का शताब्दी वर्ष मनाया जाना है। मार्च के महीने में सोनिया गांधी का अचानक दो बार इलाहाबाद के दौरे पर आना इसी से जोड़कर देखा जा रहा है।
19 नवंबर 1917 को इलाहाबाद के स्वराज भवन में जन्मीं इंदिरा गांधी की जयंती के इस बार 100 वर्ष होने जा रहे हैं। यूपी में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले मिले इस मौके को कांग्रेस हर हाल में भुनाना चाहती है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि मार्च के महीने में सोनिया दो बार यहां आईं और हर दफे उन्होंने स्वराज भवन के उस कमरे का निरीक्षण किया, जहां इंदिरा गांधी का जन्म हुआ था। तैयारी है कि इस कमरे का जीर्णोद्धार कर इसे राष्ट्रीय स्मारक घोषित कर दिया जाए। इसी के साथ कांग्रेस यूपी में इंदिरा गांधी के नाम पर चुनावी अभियान की शुरुआत करने की भी तैयारी में है।
पार्टी सूत्रों के मुताबिक दो माह पहले इलाहाबाद आईं सोनिया गांधी कार्यकर्ताओं से कह गई हैं कि इंदिरा गांधी की जयंती के शताब्दी समारोह की शुरुआत इलाहाबाद से ही होगी। ऐसे में पूरी उम्मीद है कि कांग्रेस इस मौके पर चुनावी बिगुल फूंक दे। जिला और शहर स्तर पर भी तैयारियां अभी से शुरू कर दी गई हैं। कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की जा रही है। शताब्दी वर्ष समारोह में कांग्रेस के केंद्रीय स्तर के कई बड़े नेताओं के इलाहाबाद आने की संभावना है। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता किशोर वार्ष्णेय का कहना है कि इंदिरा गांधी की जयंती जोरशोर से मनाई जाएगी। वैसे भी इलाहाबाद पंडित जवाहर लाल नेहरू की कर्मस्थली रहा है, सो यहां से पार्टी का चुनावी आगाज प्रतिद्वंद्वी दलों के लिए बड़ी चुनौती साबित होगा।