फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Confirmation of allegations from call detail, charge sheet will be sent to court soon

इलाहाबाद विवि प्रोफेसर मामलाः कॉल डिटेल से हुई आरोपों की पुष्टि, चार्जशीट जल्द भेजी जाएगी कोर्ट

Tue, 05 May 2020 10:18 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 05 May 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
Confirmation of allegations from call detail, charge sheet will be sent to court soon
Prayagraj News: Arrested Allahabad University Prof. Mohammed Shahid - फोटो : prayagraj
इलाहाबाद विश्वविद्यालय के प्रोफेसर मो. शाहिद पर जमातियों को चोरी छिपे शहर में शरण दिलाने के आरोपों की पुष्टि उनके मोबाइल की कॉल डिटेल के आधार पर हुई है। इसमें उनके व इंडोनेशियाई जमातियों संग आए उनके सहयोगी के बीच फोन पर बातचीत का रिकॉर्ड है। इसी आधार पर शाहगंज पुलिस ने उन पर दर्ज मामले में चार्जशीट तैयार की है। जो जल्द ही कोर्ट में भेजी जाएगी।
विज्ञापन


शाहगंज के अब्दुल्ला मस्जिद मुसाफिरखाने में चोरी छिपे रहने के आरोप में  सात इंडोनेशियाई नागरिकों समेत कुल नौ लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई थी। इनमें उनके केरल व पश्चिम बंगाल से आए दो सहयोगी भी शामिल थे। जमातियों को ठहराने में मदद करने की बात सामने आने पर इविवि के राजनीति विज्ञान विभाग के प्रोफेसर मो. शाहिद को भी फॉरेनर्स एक्ट के तहत दर्ज इस मुकदमे में आरोपी बनाया गया।
विज्ञापन


करीब एक महीने तक चली विवेचना के बाद पुलिस ने अब प्रोफेसर समेत सभी आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट तैयार कर ली है। सूत्रों के मुताबिक, जांच के दौरान पुलिस ने कॉल रिकॉर्ड खंगाली तो प्रोफेसर व इंडोनेशियाई नागरिकों के सहयोगी जमाती केरल निवासी अशरफ के बीच बातचीत के सबूत मिले। पूछताछ के दौरान भी यही बात सामने आई थी। इसी आधार पर पुलिस ने मामले में सभी आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट तैयार कर ली है। शाहगंज पुलिस का कहना है कि चार्जशीट जल्द ही कोर्ट में प्रेषित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed