फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   conductors will be recruited in Roadways, posts will be filled in all eight depots of Prayagraj region

Job : रोडवेज में 56 परिचालकों की होगी भर्ती, प्रयागराज परिक्षेत्र के आठों डिपों में भरे जाएंगे पद

Thu, 02 Apr 2026 04:57 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 02 Apr 2026 04:57 PM IST
सार

संगमनगरी में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (रोडवेज) ने प्रयागराज परिक्षेत्र के आठों डिपो में रिक्त चल रहे परिचालकों (कंडक्टर) के 56 पदों को भरने के लिए आउटसोर्सिंग भर्ती प्रक्रिया फिर से शुरू कर दी है।

विज्ञापन
conductors will be recruited in Roadways, posts will be filled in all eight depots of Prayagraj region
यूपी रोडवेज। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

संगमनगरी में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (रोडवेज) ने प्रयागराज परिक्षेत्र के आठों डिपो में रिक्त चल रहे परिचालकों (कंडक्टर) के 56 पदों को भरने के लिए आउटसोर्सिंग भर्ती प्रक्रिया फिर से शुरू कर दी है। इस भर्ती के माध्यम से बेड़े में परिचालकों की कमी दूर होगी और बसों का संचालन बेहतर हो सकेगा।

विज्ञापन


प्रयागराज रीजन के क्षेत्रीय प्रबंधक रविंद्र कुमार ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया के लिए मेसर्स एसएस इंटरप्राइजेज रायबरेली का चयन किया गया है। इच्छुक अभ्यर्थी सेवायोजन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर सात अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पूरी चयन प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से जेम पोर्टल के माध्यम से होगी। बता दें कि रोडवेज में पिछले कई वर्षों से नियमित भर्ती न होने के कारण प्रयागराज परिक्षेत्र में दो हजार से अधिक पद रिक्त हैं। स्टाफ की कमी से कई रूटों पर बसों का संचालन प्रभावित हो रहा है। 

विज्ञापन

आयुर्वेद के रीडर उपाचार्य पद के लिए साक्षात्कार 10 अप्रैल को

लोक सेवा आयोग की ओर से आयुष विभाग के रीडर और प्रोफेसर पद के लिए साक्षात्कार नौ एवं 10 अप्रैल को आयोग परिसर में होगा। उप सचिव कमलेश चंद्र ने बताया कि आयुष विभाग आयुर्वेद के रीडर उपाचार्य संहिता संस्कृत एवं सिद्धांत के चार पदों के लिए साक्षात्कार नौ अप्रैल को प्रथम सत्र में सुबह 10 बजे द्वितीय सत्र में दो बजे से होगा। इसी प्रकार, प्रोफेसर आचार्य शालक्य तंत्र के तीन पदों के लिए 10 अप्रैल को 10 बजे से साक्षात्कार आयोजित किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed