{"_id":"5dc474f88ebc3e5b635f1233","slug":"computer-operator-asked-for-records-from-candidates-allahabad-news-ald2595839169","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग से संबंधित खबरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग से संबंधित खबरें
विज्ञापन
कंप्यूटर ऑपरेटर अभ्यर्थियों से मांगे रिकार्ड
13 अक्तूबर को आयोजित की गई थी परीक्षा
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-बी परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थियों से उनके आवेदन की हार्डकॉपी और शैक्षिक रिकार्ड मांगे हैं। यह परीक्षा 13 अक्तूबर को लखनऊ के विभिन्न केंद्रों में आयोजित की गई थी।
परीक्षा में शामिल सभी अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन पत्रों की हार्डकॉपी के साथ ऑनलाइन आवेदन में किए गए सभी दावों के समर्थन में समस्त प्रमाणपत्रों की स्वप्रमाणित प्रतियां 20 नवंबर तक उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में उपलब्ध करानी हैं। अभ्यर्थियों को आयोग कार्यालय में प्रत्येक कार्य दिवस में सुबह 10 से शाम पांच बजे तक व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर या स्पीड पोस्ट के माध्यम से आवेदन की हार्डकॉपी एवं अपने शैक्षिक रिकार्ड जमा करने हैं। निर्धारित तिथि तक रिकार्ड न मिलने पर अभ्यर्थन निरस्त माना जाएगा।
प्रवक्ता गणित पद के लिए इंटरव्यू 18 से
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद, इसकी इकाइयों, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में प्रवक्ता गणित पद पर भर्ती के लिए साक्षात्कार 18, 19 एवं 20 नवंबर को सुबह 10 बजे से आयोजित किया जाएगा। आयोग के सचिव जगदीश के अनुसार साक्षात्कार के लिए बुलाए गए अभ्यर्थियों के अनुक्रमांक/रजिस्ट्रेशन संख्या आयोग की वेबसाइट पर प्रदर्शित किए गए हैं। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट से साक्षात्कार ज्ञाप, आवेदन पत्र, देशनापत्रक, अंकतालिका, प्रमाणीकरण प्रपत्र डाउन लोड कर मुद्रित करेंगे और उन्हें भरकर इंटरव्यू में साथ लाएंगे। साक्षात्कार के लिए अभ्यर्थियों को सुबह नौ बजे आयोग कार्यालय स्थित यमुना भवन पहुंचना है।
विज्ञापन
एलटी के रिजल्ट के लिए 13 को धरना
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती के 15 में से 12 विषयों का रिजल्ट जारी कर चुका है। अंग्रेजी का रिजल्ट भी जल्द आने वाला है, लेकिन हिंदी और सामाजिक विज्ञान के अंतिम चयन परिणाम को लेकर उहापोह की स्थिति है। वहीं, अभ्यर्थी मांग कर रहे है कि आयोग जल्द ही तीनों विषयों का रिजल्ट जारी कर एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती प्रक्रिया पूरी करे। एलटी ग्रेड समर्थक मोर्चा ने निर्णय लिया है कि यूपीपीएससी अगर 12 नवंबर तक तीनों विषयों का रिजल्ट जारी नहीं करता है तो 13 नवंबर को आयोग में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।