{"_id":"6b0c90f8dfaf47b3950b6699","slug":"compliance-affidavit-sought-from-officials-regarding-reduction-in-pension-amount-allahabad-news-c-3-ald1024-1026744-2026-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: पेंशन राशि घटाने पर अधिकारियों से मांगा अनुपालन हलफनामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: पेंशन राशि घटाने पर अधिकारियों से मांगा अनुपालन हलफनामा
विज्ञापन
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वेतन पुनर्निर्धारण के आधार पर पेंशन की राशि कम किए जाने के मामले में अधिकारियों से बेहतर अनुपालन हलफनामा दाखिल करने को कहा है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि याची के खिलाफ वसूली की कार्रवाई नहीं किए जाने की बात कहने मात्र से मामले का समाधान नहीं होता, क्योंकि याची का आरोप है कि हाईकोर्ट के स्थगन आदेश के बावजूद उसे कम पेंशन का भुगतान किया जा रहा है।
यह आदेश न्यायमूर्ति पीयूष अग्रवाल की एकलपीठ ने गुलशन कुमार मोंगा की अवमानना याचिका पर दिया। कानपुर नगर स्थित एक विद्यालय में लिपिकीय पद पर कार्यरत याची का वेतन वर्ष 2017 में निर्धारित किया गया था। बाद में शिक्षा निदेशक ने पांच फरवरी 2025 को वेतन का पुनर्निर्धारण करने और अतिरिक्त वेतन की वसूली का आदेश दिया था। याची सेवानिवृत्त हो चुका है। पेंशन कम आने के बाद याची ने फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती दी।
इस पर कोर्ट ने अंतरिम आदेश पारित करते हुए वसूली पर रोक लगा दी। याची ने इस आदेश का पालन नहीं करने का आरोप लगाते हुए अवमानना याचिका दाखिल की। मामले में अपर मुख्य स्थायी अधिवक्ता ने अधिकारियों की ओर से दो हलफनामे दाखिल किए। उन्होंने बताया कि याची के खिलाफ कोई वसूली नहीं की जा रही है और केवल संशोधन करते हुए पेंशन की राशि कम की गई है।
विज्ञापन
इस पर याची के अधिवक्ता ने दलील दी कि हाईकोर्ट ने 25 अप्रैल 2025 के आदेश से निदेशक के वेतन पुनर्निर्धारण संबंधी आदेश के अनुपालन में वसूली पर रोक लगा दी थी। ऐसे में जब तक स्थगन आदेश प्रभावी है, तब तक पुनर्निर्धारण के आधार पर पेंशन की कम राशि का भुगतान भी नहीं किया जा सकता। कोर्ट ने अधिकारियों को अनुपालन के संबंध में बेहतर हलफनामा दाखिल करने के लिए दो सप्ताह का समय दिया है। मामले की अगली सुनवाई दो दिसंबर 2026 को होगी।