फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   completing 1 month kalpvas devotees are back to home from kumbh mela

कुंभ 2019: बिछड़ने की टीस और मन भर आशीष लेकर विदा हुए कल्पवासी

Wed, 20 Feb 2019 06:42 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: देव कश्यप Updated Wed, 20 Feb 2019 06:42 PM IST
विज्ञापन
completing 1 month kalpvas devotees are back to home from kumbh mela

कुंभ मेले के पांचवें स्नानपर्व, माघी पूर्णिमा पर मंगलवार को संगम सहित गंगा और यमुना के विभिन्न घाटों पर डुबकी लगाने के बाद कल्पवासी तंबुओं की नगरी से घरों को विदा हो गए। जाते समय कल्पवासी अपने संग गंगाजल, गंगा की मिट्टी और गंगा माई का आशीष भी ले गए। घर-परिवार, रिश्तेदारों, पड़ोसियों के लिए भी उन्होंने कुंभ मेले से लाई-इलायची दाना, कलाईनारा, चूड़ी-बिंदी, सिंदूर का प्रसाद खरीदा। घर ले जाने के लिए सामान पूर्व संध्या पर ही समेट लिया गया था, सो माघी की डुबकी के साथ ही रवानगी हो गई।

विज्ञापन


अबकी मकर संक्रांति या पौष पूर्णिमा को जो तुलसी का बिरवा रोपकर और जौ बोकर कल्पवास के अनुष्ठान की शुरुआत की थी, घर जाते समय वही तुलसी का बिरवा भी संग गया। विस्थापन से पूर्व दीप जलाकर तुलसी पूजन किया गया। मान्यता के अनुसार जौ की हरी पौध में से कुछ हिस्सा गंगा में विसर्जित करने के साथ ही बाकी बचा हिस्सा लोग संग ले गए। गंगा की मिट्टी घर के आंगन सहित खेत में भी रखी जाएगी। इसी तरह जौ की हरी पौध भी ले जाकर अन्न कोठार और पूजा स्थल पर रखी जाएगी ताकि पूरे वर्ष शुभता बनी रहे।
विज्ञापन


तकरीबन माह भर से तीर्थपुरोहित के शिविर में रहकर यम, नियम, संयम के साथ एक समय भोजन, दो या तीन बार स्नान और जमीन पर ही सोने की साधना पूरी करने पर मंगलवार को उन्होंने एक बार फिर परंपरानुसार मुंडन कराया। गंगा स्नान, पूजन के बाद शिविर में लौटकर आहुतियां डालकर कल्पवास की पूर्णाहुति की। अपने तीर्थ पुरोहित को यथाशक्ति दान-दक्षिणा दिया और फिर उनका आशीष लेकर अपने-अपने घरों को लौट गए।कई कल्पवासियों ने जरूरतमंदों को भोजन कराने सहित वस्त्र तथा तिल, कंबल, कपास, गुड़. घी, मोदक, अन्न आदि का दान भी किया। कई कल्पवासियों के शिविरों में पूर्णिमा पर सत्यनारायण व्रत कथा सुनने के बाद भंडारा में अन्य कल्पवासियों, रिश्तेदारों को भोजन प्रसाद कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

भोर तक चला भजन, कीर्तन

completing 1 month kalpvas devotees are back to home from kumbh mela

सेक्टर 15 जीटी के दक्षिण स्थित हाथी निशान वाले तीर्थपुरोहित राजेश पांडेय के शिविर में रुके सीधी के बसंत लाल पांडेय, रामकुमार दुबे, सतना के श्याम बहादुर सिंह, सिंगरौली के कृपा शंकर द्विवेदी आदि की ओर से पूर्व संध्या पर आरंभ भजन-कीर्तन, पाठ का क्रम भोर तक चला। दो बोतल लाल झंडा निशान वाले तीर्थपुरोहित राम बिहारी शुक्ल के शिविर में गोरखपुर से आए राम कैलाश मिश्र एवं अन्य कल्पवासियों ने रिश्तेदारों, पड़ोसियों के लिए लाई-इलायची दाना, कलाईनारा, चूड़ी-बिंदी, सिंदूर का प्रसाद खरीदा।

दान-दक्षिणा, सज्जादान भी
सेक्टर ग्यारह, अनंतमाधव मार्ग स्थित सूरज निशान वाले तीर्थपुरोहित राजीव भारद्वाज के शिविर में पुरोहित मां चित्रा भारद्वाज को कोरांव के सूर्यनाथ शुक्ल, मडसाकला के विंध्यवासिनी पांडेय, घूंघा के इंद्रमणि देव पांडेय आदि ने कल्पवास की पूर्णता पर सज्जादान भी दिया। सेक्टर चौदह के हरिश्चंद्र मार्ग स्थित तीर्थपुरोहित आशुतोष के शिविर से विदा होते कल्पवासियों आजमगढ़ के राम गरीब, गोरखपुर के रविंद्र शुक्ला, कौशाम्बी के मुकेश कुमार आदि ने मौके पर तो अन्नदान नहीं किया लेकिन फसल कटने पर अन्न लेने के लिए आने का निमंत्रण दिया। फिलहाल पूर्णिमा पर दान की मात्रा रजिस्टर में नोट करा दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed