{"_id":"67105a58dfcb6ba490001d24","slug":"complaint-of-irregularities-in-police-departments-promotion-exam-result-withheld-allahabad-news-c-3-1-ald1052-479419-2024-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: पुलिस विभाग की पदोन्नति परीक्षा में गड़बड़ी की शिकायत, परिणाम रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: पुलिस विभाग की पदोन्नति परीक्षा में गड़बड़ी की शिकायत, परिणाम रोका
विज्ञापन
यूपी पुलिस विभाग में तैनात कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए (समकक्ष हेड कांस्टेबल) की पदोन्नति परीक्षा में गड़बड़ी की शिकायत आई है। इस पर डीजी, यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने परिणाम रोक दिया है।
नौ माह पहले हुई परीक्षा के परिणाम का असर 1,762 पुलिसकर्मियों पर पड़ा है। विभाग में तैनात कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए से कंप्यूटर ग्रेड-बी के पद पर पदोन्नति के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने परीक्षा के लिए 26 दिसंबर, 2023 को आदेश जारी किया था।
दो जनवरी, 2024 को यह परीक्षा लखनऊ में हुई थी। इसमें प्रयागराज के अलग-अलग थाने, साइबर सेल, क्राइम ब्रांच, महिला थाना, सीसीटीएनएस, पुलिस लाइन के 50 पुलिसकर्मियों के अलावा प्रदेश के अलग-अलग जिलों से 1762 लोगों शामिल हुए थे।
विज्ञापन
पदोन्नति के लिए 1050 चयनित
परीक्षा के नौ महीने बाद भी अब तक न तो मेरिट बनी है और न ही परिणाम घोषित किया गया है। नतीजन इन कर्मियों को अब तक यह भी पता है कि वह परीक्षा पास हुए या नहीं। बताया गया कि इसमें 1050 कर्मियों को ही प्रमोशन के लिए चुना जाएगा।
छह साल में प्रमोशन करने का नियम
पुलिस विभाग ने वर्ष 2014 में पहली बार हेड कांस्टेबल समकक्ष (कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए) की भर्तियां निकाली थीं। इसके बाद 2017 और 2020 में भर्ती निकाली गई थी। अधिकारियों के मुताबिक, इन ऑपरेटरों को छह साल में प्रमोशन करने का नियम है, इसलिए परीक्षा करवाई गई थी।
परीक्षा को लेकर कुछ शिकायतें मिली हैं। विभागीय जांच चल रही है। मामले के निपटारे के बाद परिणाम घोषित किया जाएगा। इसके बाद ही पदोन्नति किया जाएगा। - राजीव कृष्णा, डीजी, यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड