{"_id":"69d94f6f0c84e4f3dc0bc868","slug":"complaint-against-ration-dealer-for-giving-less-ration-allahabad-news-c-407-1-ggp1010-13520-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: कोटेदार पर कम राशन देने का आरोप, शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: कोटेदार पर कम राशन देने का आरोप, शिकायत
Sat, 11 Apr 2026 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Sat, 11 Apr 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
सोरांव ब्लॉक के बारी गांव की ग्राम प्रधान खुशबू पटेल ने खाद्य एवं आपूर्ति विभाग में शिकायती पत्र देकर बताया कि कोटेदार ने सरकारी गल्ले की दुकान पर दो तौल कांटे लगा रखे हैं। एक कांटा वितरण मशीन से कनेक्ट किया है जिससे राशन वितरण करते हैं। वहीं, दूसरे कांटे पर दोबारा राशन रखवाकर एक किलो जबरन निकाल लेते हैं। आरोप है कि लाभार्थी के विरोध करने पर विभाग से राशन कम मिलने और कमीशन देने की बात कहते हैं। ग्रामीणों ने राशन वितरण ग्राम प्रधान की मौजूदगी में कराने की मांग की है।
सप्लाई इंस्पेक्टर सोरांव अमित चौधरी ने कहा कि ग्रामीणों ने कोटेदार पर कम राशन देने की शिकायत की है। मामले की जांच की जा रही है। आरोप सही पाए जाने पर कोटेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सप्लाई इंस्पेक्टर सोरांव अमित चौधरी ने कहा कि ग्रामीणों ने कोटेदार पर कम राशन देने की शिकायत की है। मामले की जांच की जा रही है। आरोप सही पाए जाने पर कोटेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन