फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Competitive student found hanging. Incident in Colonelganj, reason not clear

प्रयागराज : प्रतियोगी छात्रा फांसी पर लटकी मिली कर्नलगंज में घटना, वजह नहीं हो पाई स्पष्ट

Mon, 04 Apr 2022 08:42 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 04 Apr 2022 08:42 PM IST
सार

दीक्षा मूल रूप से बांदा जनपद के स्वराज नगर जेल रोड की रहने वाली थी। उसके पिता कैलाश मिश्रा प्राइवेट जॉब करते हैं। विधि की पढ़ाई करने के बाद वह न्यायिक भर्ती परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी।

विज्ञापन
Competitive student found hanging. Incident in Colonelganj, reason not clear
फांसी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कर्नलगंज में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाली दीक्षा मिश्रा (26) ने फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस घंटों छानबीन में जुटी रही लेकिन यह नहीं स्पष्ट हो सका कि उसने यह कदम क्यों उठाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

विज्ञापन



दीक्षा मूल रूप से बांदा जनपद के स्वराज नगर जेल रोड की रहने वाली थी। उसके पिता कैलाश मिश्रा प्राइवेट जॉब करते हैं। विधि की पढ़ाई करने के बाद वह न्यायिक भर्ती परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी। वर्तमान में वह ट्रैफिक चौराहे के पास स्थित जानकीपुरम कॉलोनी में गर्ल्स हॉस्टल में रहती थी। वह देर रात तक पढ़ती रहती थी, ऐेसे में अक्सर सुबह देर से सोकर उठती थी।

विज्ञापन

छात्रा ने दरवाजा खोला तो उड़ गए उसके होश

पुलिस के मुताबिक, हॉस्टल में रहने वाली अन्य छात्राओं ने बताया कि रविवार को वह बहुत देर तक अपने कमरे से बाहर नहीं आई। बगल के कमरे में रहने वाली छात्रा उसे बुलाने पहुंची तो दरवाजा बंद मिला लेकिन भीतर से कुंडी नहीं लगी थी। जैसे ही उसने दरवाजे को धक्का दिया तो भीतर का नजारा देखकर उसके होश उड़ गए।


उसकी चीख सुनकर अन्य छात्राएं जुटीं तो दीक्षा फांसी पर लटकी हुई थी। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई और जांच पड़ताल के बाद परिजनों को सूचना दी गई। कर्नलगंज इंस्पेक्टर विश्वजीत सिंह ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। छात्रा ने ऐसा कदम क्यों उठाया, इस बारे में परिजन भी कुछ बता नहीं पाए हैं। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर चले गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed