प्रतियोगी छात्रा ने टीचर के खिलाफ दर्ज कराई दुष्कर्म की रिपोर्ट, मंदिर में मांग में सिंदूर भरकर किया था शादी का वादा
बिहार के मुजफ्फरपुर की रहने वाली युवती कटरा में रहकर पिछले कई सालों से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही है। कुछ साल पहले उसकी मुलाकात गौरव तिवारी निवासी प्रतापगढ़ से हुई।
विस्तार
बिहार के मुजफ्फरपुर की रहने वाली युवती कटरा में रहकर पिछले कई सालों से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही है। कुछ साल पहले उसकी मुलाकात गौरव तिवारी निवासी प्रतापगढ़ से हुई। गौरव भी यहां रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। छात्रा और गौरव में दोस्ती हो गई। गौरव ने शादी का वादा किया। एक दिन गौरव उसे एक मंदिर में ले गया और उसकी मांग में सिंदूर भर दिया। उसने छात्रा से कहा कि भगवान को साक्षी मानकर वह उसे पत्नी बना रहा है। नौकरी मिलते ही उससे शादी कर लेगा।
छात्रा का आरोप है कि इसके बाद गौरव ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। छात्रा को छात्रवृत्ति मिलती थी। गौरव ने धीरे-धीर उसके करीब चार लाख रुपये भी ले लिए। कुछ महीने पहले गौरव को सरकारी स्कूल में सहायक अध्यापक की नौकरी मिल गई। इसके बाद उसने छात्रा से दूरी बनानी शुरू कर दी। छात्रा ने उसे शादी का वादा याद दिलाया तो उसने जान से मारने की धमकी दी। पैसे भी लौटाने से साफ इनकार कर दिया। छात्रा ने तीन दिन पहले कर्नलगंज थाने में तहरीर दी। इंस्पेक्टर के मुताबिक रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द लड़की का मेडिकल और बयान कराया जाएगा।